कलयुगी पिता ने किया शर्मशार, दस साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास

कोटद्वार में एक पिता ने अपनी दस साल की बेटी से दुष्‍कर्म करने का प्रयास किया। इस बात का खुलासा और किसी ने नहीं बच्‍ची की मां और आरोपी की पत्‍नी ने खुद किया।

By gaurav kalaEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2016 10:22 AM (IST)
कलयुगी पिता ने किया शर्मशार, दस साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास

कोटद्वार, [जेएनएन]: कोटद्वार में एक कलयुगी पिता रिश्तों को शर्मसार कर दिया। हुआ यूं कि पति और पत्नी के बीच रात को कहासुनी हो गई। रुठकर पत्नी दूसरे कमरे में चली गई। देर रात बेटी की चीख सुनकर जब महिला कमरे में घुसी तो देखा उसका पति अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।
घटना पौड़ी गढ़वाल जनपद के भाबर क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक पिता ने बीती रात अपनी 10 वर्ष की पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया कि रात में पति-पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो पत्नी दूसरे कमरे में आ गई। रात करीब एक बजे बच्ची का शोर सुन जब मां कमरे में पहुंची तो पिता बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था

पढ़ें: बेहोश कर बनाए शारीरिक संबंध, क्लिपिंग भी बनाई; फिर करने लगा ब्लैकमेल
मां ने किसी तरह बच्ची को पिता के चंगुल से छुड़ाया और उसके साथ ही अन्य दोनों बच्चो को लेकर घर से बाहर आ गई। सुबह मां अपनी बेटी को लेकर कलालघाटी पुलिस चोकी पहुंची व घटना की जानकारी दी।

पढ़ें: महिला से छेड़छाड़ के बाद मनचला कांग्रेसी नेता के धरने में बैठा, जानिए कैसे पकड़ा पुलिस ने
पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर बच्ची को मेडिकल के लिये कोटद्वार हॉस्पिटल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें: 'मम्मी-पापा आखिरी बार बदनामी सह लेना', लिखकर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

chat bot
आपका साथी