यात्रियों की जेब पर भारी बिजनौर का बैराज

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: जनपद बिजनौर के अंतर्गत बैराज पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद मेरठ-पौड़ी राष्ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:29 AM (IST)
यात्रियों की जेब पर भारी बिजनौर का बैराज
यात्रियों की जेब पर भारी बिजनौर का बैराज

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: जनपद बिजनौर के अंतर्गत बैराज पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद किए जाने से दिल्ली के लिए बसें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजनौर के बैराज पर बना पुल का कुछ हिस्सा शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से इस पुल से बड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसका असर कोटद्वार डिपो की बसों पर भी पड़ा है। अब कोटद्वार से दिल्ली के लिए बस बिजनौर से चांदपुर, गजरौला व हापुड़ होते हुए संचालित की जा रही है। इस कारण जहां सफर भी करीब 30 किलोमीटर लंबा हो गया है, वहीं यात्री की जेब पर भी बोझ बढ़ गया है।

शनिवार को कोटद्वार से दिल्ली के लिए सभी बसें इसी मार्ग से चलाई गई। बसों का मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को समय अधिक लगने के साथ ही उन्हें किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। उधर, रोडवेज डिपो पर दिल्ली जाने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। मजबूरी में यात्रियों ने परिवर्तित मार्ग से ही दिल्ली के लिए सफर किया। एआरएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि दिल्ली के लिए बसें वाया गजरौला चलाई जा रही हैं। साधारण बस

पहले किराया वर्तमान किराया

220 250 एसी जन्नत

पहले किराया वर्तमान किराया

336 386 फुल एसी

पहले किराया वर्तमान किराया

384 444

chat bot
आपका साथी