सुरक्षित स्थानों पर रहें लोग : डीएम

पौड़ी : प्रशासन ने पल-पल बदल रहे मौसम और नदियों में बढ़ते जल स्तर की संभावनाओं को देख नदी घाटी के किन

By Edited By: Publish:Tue, 23 Jun 2015 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2015 05:56 PM (IST)
सुरक्षित स्थानों पर  रहें लोग : डीएम

पौड़ी : प्रशासन ने पल-पल बदल रहे मौसम और नदियों में बढ़ते जल स्तर की संभावनाओं को देख नदी घाटी के किनारे रहने वाले लोगों को आगाह कर सुरक्षित स्थानों में रहने को कहा है। इस संबंध में सभी एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीते दो वर्षो में बरसात के दौरान श्रीनगर में अलकनंदा नदी ने काफी कहर बरपाया है। कई आवासीय मकान नदी की बाढ़ की चपेट में आए तो कई आंशिक क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा भी यहां के विभिन्न क्षेत्रों में गदेरों ने भी काफी नुकसान पहुंचाया। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने को कहा है। डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में रहने तथा सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी