महीने भर में दूसरी बार टूटी शताब्दी की स्प्रिंग, फिर बड़ा हादसा टला, गुस्साए यात्रियों ने तीन घंटे तक किया हंगामा nainital news

शताब्दी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। महीने भर में दूसरी बार ट्रेन के सी-2 कोच का प्राइमरी सेफ्टी स्प्रिंग खराब हो गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 11:35 AM (IST)
महीने भर में दूसरी बार टूटी शताब्दी की स्प्रिंग, फिर बड़ा हादसा टला, गुस्साए यात्रियों ने तीन घंटे तक किया हंगामा nainital news
महीने भर में दूसरी बार टूटी शताब्दी की स्प्रिंग, फिर बड़ा हादसा टला, गुस्साए यात्रियों ने तीन घंटे तक किया हंगामा nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : शताब्दी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। महीने भर में दूसरी बार ट्रेन के सी-2 कोच का प्राइमरी सेफ्टी स्प्रिंग खराब हो गया। इसकी वजह से कोच को निरस्त करना पड़ा। इससे आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। जैसे-तैसे मामला शांत कर ट्रेन को काठगोदाम से रवाना किया गया तो हल्द्वानी पहुंचते ही ट्रेन के ब्रेक बाइंडिंग में खराबी आ गई। इसके चलते ट्रेन तीन घंटे खड़ी रही। यात्रियों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। बार-बार खराबी आने पर यात्रियों ने रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि अगर यही हाल रहा तो यात्री कैसे सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे। यात्रियों का यहां तक कहना था कि 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौडऩे वाली ट्रेन में अगर स्प्रिंग टूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बावजूद रेलवे लापरवाह बना हुआ है।

जांच के दौरान पकड़ में आई गड़बड़ी

शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार तय समय सुबह 11:40 बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंच गई थी। जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी तब जांच के दौरान रेलवे के कर्मचारियों को कोच सी-2 का प्राइमरी सेफ्टी स्प्रिंग टूटा दिखा। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद कोच को ट्रेन से अलग करने के निर्देश मिले।

78 यात्री स्टेशन से निराश होकर लौटे

सी-2 कोच को हटाने पर 78 यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। उन्हें एक प्रमाण पत्र देकर कहा गया कि आपको दिल्ली से टिकट वापस मिल जाएगा। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार मैन्युफैक्चङ्क्षरग की खराबी से स्प्रिंग टूट जाते है। इसकी जांच की जा रही है। खराब कोच को भी मरम्मत के लिए यार्ड में भेज दिया गया है। जल्द ही उसे सही कर दिल्ली भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बाइपास पुल बनने के बाद सालों पुराना कोसी बैराज पुल भारी वाहनों के लिए बंद

chat bot
आपका साथी