संजीव आर्य बोले, किसी के आवास को छेड़ा तो विधायकी छोड़ दूंगा

जनसभा में भट्ट ने कुमाऊंनी में भाषण देकर वोटरों के दिल से जुडऩे की कोशिश की। सात नंबर क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाए जाने एवं नए निर्माण पर रोक का आदेश हाई कोर्ट ने दिया था।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:57 AM (IST)
संजीव आर्य बोले, किसी के आवास को छेड़ा तो विधायकी छोड़ दूंगा
संजीव आर्य बोले, किसी के आवास को छेड़ा तो विधायकी छोड़ दूंगा

नैनीताल, जेएनएन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सात नंबर क्षेत्र से किसी को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। वहीं विधायक संजीव आर्य ने कहा कि यदि किसी के भी आवास को छेड़ा गया तो वह खुद पद छोड़ पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी अरविंद पडियार के साथ धरने पर बैठेंगे।

गुरुवार दोपहर सात नंबर क्षेत्र के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में भट्ट ने कुमाऊंनी में भाषण देकर वोटरों के दिल से जुडऩे की कोशिश की। सात नंबर क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाए जाने एवं नए निर्माण पर रोक का आदेश हाई कोर्ट ने दिया था। इस ज्वलंत मुद्दे को लपकते हुए भट्ट ने कहा कि सरकार किसी को बेघर नहीं होने देगी। साथ ही कहा कि पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी इलाके की समस्या को लेकर कानून मंत्री तक से मिले थे। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के आवास को छेड़ा गया तो वह पद छोडऩे से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रत्याशी अरविंद ने कहा कि यहां की समस्याओं का हर हाल में समाधान किया जाएगा। इस दौरान शांति मेहरा, विवेक साह, मनोज साह, नितिन कार्की, किशन पांडे, मनोज जोशी, उमेश गडिय़ा, पूरन मेहरा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : फिर बाहर आया कांग्रेस का अंदरूनी विवाद, कुंजवाल ने प्रीतम पर बोला जोरदार हमला

chat bot
आपका साथी