विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर बाहर आया कांग्रेस का अंदरूनी विवाद, कुंजवाल ने प्रीतम पर बोला जोरदार हमला

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 15 Nov 2018 01:33 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:11 PM (IST)

जागेश्वर के विधायक व पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर सियासी हमला बोला है।

फिर बाहर आया कांग्रेस का अंदरूनी विवाद, कुंजवाल ने प्रीतम पर बोला जोरदार हमला
फिर बाहर आया कांग्रेस का अंदरूनी विवाद, कुंजवाल ने प्रीतम पर बोला जोरदार हमला

नैनीताल (जेएनएन) । जागेश्वर के विधायक व पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर सियासी हमला बोला है। कुंजवाल ने साफ कहा कि निकाय चुनाव में हर जगह पूर्व सीएम हरीश रावत की सभा के लिए डिमांड हो रही है मगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव प्रचार को लेकर रावत से बातचीत तक नहीं की गई।

नैनीताल में कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी सचिन नेगी के पक्ष में प्रचार को पहुंचे कुंजवाल ने दावा किया कि निकाय चुनाव में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पांच साल पूरा होने को है मगर केंद्र की नाकामियों जनता निराश है। राज्य में विकास ठप है। समाज कल्याण की पेंशन ठप है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में पार्टी जीती तो बलियानाला ट्रीटमेंट के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। पार्किंग व बंदर लंगूर के आतंक की समस्या का समाधान कराया जायेगा।

कुंजवाल ने कहा कि पीसीसी द्वारा पूर्व सीएम के कार्यक्रम के लिए उनसे बातचीत तक नहीं की, जबकि रावत की हर जगह डिमांड है। कुंजवाल टिकट नहीं मिलने से नाराज नगर अध्यक्ष मारुति साह को मनाने उनके आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर डॉ हरीश बिष्ट, रमेश पांडेय,  संजय नेगी,  गिरीश पपनै, हिमांशु पांडेय, पप्पू कर्नाटक समेत अन्य थे।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह ने केंद्र व राज्य सरकार पर बोला जोरदार हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।