रामनगर के शॉपिंग मॉल में घुसा सांभर, मचा हड़कंप

रामनगर स्थित एक शॉपिंग मॉल में जंगल से भटकर एक सांभर पहुंच गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। साथ ही लोगों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 02 Dec 2017 08:32 AM (IST) Updated:Sat, 02 Dec 2017 08:32 AM (IST)
रामनगर के शॉपिंग मॉल में घुसा सांभर, मचा हड़कंप
रामनगर के शॉपिंग मॉल में घुसा सांभर, मचा हड़कंप

रामनगर, [जेएनएन]: जंगल से भटककर देर रात एक सांभर बाजार में शॉपिंग मॉल की पार्किंग में घुस गया। उसके आते ही पार्किंग में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बामुश्किल एक घंटे की मशक्कत के बाद सांभर को पकड़कर जंगल ले जाया गया। इस दौरान लोगो को हटाने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी। रेस्क्यू में सांभर भी घायल हो गया। 

लखनपुर स्थित शॉपिंग मॉल कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से 50 मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार रात 9 बजे कार्बेट के जंगल से मादा सांभर लोगो की आवाजाही के बीच सड़क पर भागती हुई शॉपिंग मॉल की अंडरग्रोउंड पार्किंग में घुस गया। उसे पार्किंग में जाता देख लोगो ने शोर मचाया।

इसके बाद मौके पर सांभर को देखने के लिए लोगो का जमघट लग गया। इसकी सूचना रामनगर वन प्रभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर बीट अधिकारी भुवन चन्द्र सती, प्रमोद पंत, किशोरी लाल, प्रताप, आदि वन कर्मी जाल लेकर मोके पर पहुंचे। लोगो को देखकर सांभर चोंककर इधर उधर भागती रही। 

लोगो को हटाने के लिए पुलिस को आना पड़ा। काफी प्रयास के बाद साम्भर को जाल डालकर कब्जे में लिया गया। बीट अधिकारी सती ने बताया कि सांभर को वाहन से जंगल ले जाया गया। जहां उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: चिंताजनकः गंगोत्री नेशनल पार्क में अंधी हो रहीं जंगली भेड़ें

यह भी पढ़ें: कोटद्वार से कार्बेट पार्क में निजी वाहन से प्रवेश में छूट 

यह भी पढ़ें: कॉर्बेट लैंडस्केप में सुधारे जाएंगे वन्यजीव वासस्थल, ग्रासलैंड होंगे विकसित

chat bot
आपका साथी