Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि कल से, हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, घट स्थापना का जानें शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2022 गजराज पर सवार देवी दुर्गा आर्थिक उन्नति देने वाली होती हैं। पूर्ण भाव से देवी स्तुति करने पर सुख-समृद्धि की प्राप्त होगी। डा. मंजू ने बताया कि सुबह 837 बजे बाद घट स्थापना की जा सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2022 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2022 09:55 PM (IST)
Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि कल से, हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, घट स्थापना का जानें शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2022 : इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन रहेंगे।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Shardiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार को हस्त नक्षत्र, शुक्ल व ब्रह्म योग में होने जा रहा है। कन्या राशि का सूर्य व चंद्रमा आनंदादि महायोग बना रहा है। सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, बुध चतुर्थ गृही योग का निर्माण कर रहे हैं। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन रहेंगे।

सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

नवरात्रि के पहले दिन चंद्रवार होने के कारण देवी दुर्गा पृथ्वी लोक पर हाथी पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषाचार्य डा. मंजू जोशी बताती हैं कि गजराज पर सवार देवी दुर्गा आर्थिक उन्नति देने वाली होती हैं। पूर्ण भाव से देवी स्तुति करने पर सुख-समृद्धि की प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें : हल्द्वानी : इस नवरात्रि बाजार को मिलेगा मां का आशीर्वाद, घर से लेकर बाजार तक बहार छाएगी बहार 

इस बार दुर्गाष्टमी तीन अक्टूबर को

डा. मंजू ने बताया कि सुबह 8:37 बजे बाद घट स्थापना की जा सकती है। पूर्वाह्न 11:48 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहुर्त रहेगा। इस बार दुर्गाष्टमी तीन अक्टूबर को मनेगी। चार को नवमी, पांच अक्टूबर को विजय दशमी मनाई जाएगी।

बाजार सजकर तैयार

नवरात्र के लिए बाजार सज चुका है। कारोबारी उत्साहित हैं। देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।

सुबह 8:37 बजे बाद करें घट स्थापना

ज्योतिषाचार्य डा. मंजू जोशी बताती हैं कि गजराज पर सवार देवी दुर्गा आर्थिक उन्नति देने वाली होती हैं। पूर्ण भाव से देवी स्तुति करने पर सुख-समृद्धि की प्राप्त होगी। डा. मंजू ने बताया कि सुबह 8:37 बजे बाद घट स्थापना की जा सकती है। पूर्वाह्न 11:48 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहुर्त रहेगा। इस बार दुर्गाष्टमी तीन अक्टूबर को मनेगी। चार को नवमी, पांच अक्टूबर को विजय दशमी मनाई जाएगी। नवरात्र के लिए बाजार सज चुका है। कारोबारी उत्साहित हैं। देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।

ये भी पढ़ें : Navratri 2022: हल्द्वानी में हरियाली के बीच विराजित हैं मां शीतला, अनूठा है मंदिर की स्थापना का इतिहास 

chat bot
आपका साथी