Nainital Top News : नैनीताल और आसपास की दिन भर की खबरें पढ़ें एक क्लिक में

Nainital Top News अल्मोड़ा में सुयाल नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। बागेश्वर जिले के एक गांव में नेपाली मूल की दो वर्ष की मासूम बेटी की हत्या का पुलिस ने पदार्फाश कर दिया है। इसके साथ ही पढें नैनीताल और आसपास की अपडेट खबरें।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 09:16 PM (IST)
Nainital Top News : नैनीताल और आसपास की दिन भर की खबरें पढ़ें एक क्लिक में
Nainital Top News : नैनीताल और आसपास की दिन भर की खबरें पढ़ें एक क्लिक में

अल्मोड़ा की सुयाल नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा से 10 किमी दूर विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नदी से दोनाें शवों काे निकाला। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

बागेश्वर में शिक्षक ने दो साल की बच्ची से कुकर्म के बाद की हत्या

बागेश्वर : बागेश्वर जिले के एक गांव में नेपाली मूल की दो वर्ष की मासूम बेटी की हत्या का पुलिस ने पदार्फाश कर दिया है। हत्यारोपित मकान मालिक (प्राइवेट स्कूल के शिक्षक) को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या से पहले उसने मासूम के साथ कुकर्म करने के बाद गधेरे में फेंक दिया था। पुलिस हत्या के चश्मदीद तक भी पहुंच गई है। आरोपित को अदालत में पेश किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

हल्द्वानी में देर रात बवाल, दो पक्षों में हुआ पथराव

हल्द्वानी : गांधीनगर, हल्द्वानी में शनिवार की रात बवाल हो गया। दो पक्षों में नौकरी की बात पर कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ और सड़कों के किनारे खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

मां वैष्णव देवी के बाद दूसरी शक्तिपीठ के रूप में है दूनागिरि की मान्यता

द्वाराहाट : अल्मोड़ा को देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी की तरह देखा जाता है। जिले में अनेक धार्मिक और पौराणिक स्थल यहां की थाती हैं। जिनमें से एक है दूनागिरि यानी द्रोणगिरि। दूनागिरि को वैष्णव देवी मंदिर के बाद शक्तिपीठ के रूप में मान्यता है। यहां देश भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूनागिरि का उल्लेख पुराणों और उपनिषदों में भी मिलता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

वन्यजीवों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी में नैनीताल चिड़ियाघर प्रबंधन

नैनीताल: नैनीताल स्थित गोविंद बल्लभ उच्च स्थलीय प्राणि उद्यान आने वाले पर्यटक कुछ और अन्य वन्य जीवों से भी रूबरू हो पाएंगे। चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा चिड़ियाघर में वन्यजीवों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

समर सीजन के लास्ट वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भी भीड़

नैनीताल : समर सीजन के लास्ट वीकेंड पर नैनीताल में सैलानियों की बंपर भीड़ उमड़ पड़ी है। होटलों के साथ सरकारी व गैर सरकारी गेस्ट हाउस सैलानियों से पैक हो गए। पार्किंग स्थल सैलानियों से पट गए। रहने को ठौर नहीं मिलने से सैलानियों को नगर के बाहर शरण लेनी पड़ी। भीड़ का आलम यह था कि सरकारी गेस्ट हाउसों में मंत्री-विधायकों व शासन के अफसरों की ओर से बुक कमरे निरस्त करने पड़े। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी