Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand : बागेश्वर में शिक्षक ने दो साल की बच्ची से कुकर्म के बाद की हत्या

18 जून को बागेश्‍वर के एक गांव में एक दो वर्ष की सृष्टि का शव पुलिस ने गधेरे से बरामद किया। मामले में पुल‍िस ने हत्यारोपित मकान मालिक (प्राइवेट स्कूल के शिक्षक) को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या से पहले उसने मासूम के साथ कुकर्म करने क‍िया था।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Sun, 26 Jun 2022 08:37 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand : बागेश्वर में शिक्षक ने दो साल की बच्ची से कुकर्म के बाद की हत्या

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बागेश्वर जिले के एक गांव में नेपाली मूल की दो वर्ष की मासूम बेटी की हत्या का पुलिस ने पदार्फाश कर दिया है। हत्यारोपित मकान मालिक (प्राइवेट स्कूल के शिक्षक) को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या से पहले उसने मासूम के साथ कुकर्म करने के बाद गधेरे में फेंक दिया था। पुलिस हत्या के चश्मदीद तक भी पहुंच गई है। आरोपित को अदालत में पेश किया जा रहा है।

बीते 18 जून को एक गांव में एक दो वर्ष की सृष्टि का शव पुलिस ने गधेरे से बरामद किया। उसके पिता ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला पंजीकृत किया। एसओजी और गठित पुलिस टीम ने आरोपित तक पहुंचने के लिए जाल बिछाया। स्वजन, संदिग्धों से पूछताछ की।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने रविवार को घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि रतबे गांव निवासी धीरज तिवारी पुत्र मनोज तिवारी के मकान में नेपाली देव सिंह का परिवार रहता था। धीरज तिवारी मृतका की भाभी से लंबे समय से डरा धमका और जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता था।

घटना के दिन नाबालिग मृतका ने उन्हें देख लिया। आरोपित धीरज तिवारी ने दो वर्ष की मासूम के साथ कुकर्म किया और उसकी हत्या कर दी। उसे स्थानीय गधेरे में पत्थर से दबा दिया। जिसकी चश्मदीद ग्वाह मृतका की भाभी है। पुलिस ने धरा 506 के अलावा 376 क, ख और पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उन्होंने हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम में ढ़ाई हजार रुपये की नकद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की। टीम में विवेचक निरीक्षक इंद्रजीत, वरिष्ठ उपनिरीक्ष खुशवंत सिंह, एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक निधि शर्मा, सुरभि राणा, कांस्टेल नरेंद्र गोस्वामी, महेंद्र जीना, राजेश भट्ट, संतोष राठौर, रमेश गढ़िया, बसंत पंत, चंदन कोहली आदि शामिल थे।