Move to Jagran APP

Nainital Zoo : वन्यजीवों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी में नैनीताल चिड़ियाघर प्रबंधन

Nainital Zoo नीताल स्थित गोविंद बल्लभ उच्च स्थलीय प्राणि उद्यान आने वाले पर्यटक कुछ और अन्य वन्य जीवों से भी रूबरू हो पाएंगे। चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा चिड़ियाघर में वन्यजीवों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 12:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 12:25 PM (IST)
Nainital Zoo : वन्यजीवों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी में नैनीताल चिड़ियाघर प्रबंधन
Nainital Zoo : वन्यजीवों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी में नैनीताल चिड़ियाघर प्रबंधन

नैनीताल, जागरण संवाददाता : नैनीताल स्थित गोविंद बल्लभ उच्च स्थलीय प्राणि उद्यान आने वाले पर्यटक कुछ और अन्य वन्य जीवों से भी रूबरू हो पाएंगे। चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा चिड़ियाघर में वन्यजीवों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

loksabha election banner

करीब आधा दर्जन वन्य जीव मंगाने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा देश के विभिन्न चिड़ियाघरों से पत्राचार किया गया है। यदि बात बनी तो जल्द कई नए वन्य जीवों को चिड़ियाघर लाया जाएगा। जिसमें पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु मारखोर, हिमालयन थार, राज्य पक्षी मोनाल, ट्रैगोपान पक्षी समेत स्नो लेपर्ड शामिल है।

बता दें कि शहर 1984 से नैनीताल जू को स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गयी थी। जिसे 1995 में पर्यटकों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। 11 एकड़ में फैला जू समुद्र तल से करीब 2100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। जिसे उत्तर भारत का एकमात्र हाई एल्टीट्यूट जू माना जाता है।

जू में विभिन्न प्रजातियों के 231 वन्य जीवों को संरक्षित किया गया है। जिसमें 33 प्रजातियों के 95 सुंदर पक्षी भी शामिल है। जिनके दीदार के लिए रोजाना सैकड़ो पर्यटक यहां पहुँचते है। मगर जू के कई प्राणी अपनी औसत उम्र भी पार कर चुके है। वहीं कुछ की पूर्व में मौत हो जाने के कारण प्राणियों के जोड़ो का अभाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए जू प्रबंधन अब कुछ और प्राणियों का विनिमय करने की कवायद में जुटा हुआ है।

जू रेंजर अजय रावत ने बताया कि जू में एक ही नर मारखोर मौजूद है। जबकि कुछ नई पक्षी प्रजातियों को भी बढ़ाने की तैयारी है। बताया कि एक जोड़ी मोनाल, दो जोड़ी वेस्टन ट्रैगोपान, एक जोड़ी हिमालयन थार, फीमेल मारखोर, एक जोड़ी रेड पांडा और एक स्नो लेपर्ड मंगाने के लिए विभिन्न चिड़ियाघरों से संपर्क किया गया है।

बताया कि मोनाल के लिए नेहरू फिजेन्ट्री हिमांचल प्रदेश, वेस्टन ट्रैगोपान के लिए सराहन फिजेन्ट्री हिमांचल प्रदेश, हिमालयन थार, रेड पांडा के लिए पदमरजा नायडू जूलॉजिकल पार्क दार्जिलिंग से पत्राचार किया गया है। साथ ही स्नो लेपर्ड के लिए लेह लद्दाख स्थित चिड़ियाघर से वार्ता चल रही है। यदि सकारात्मक जवाब मिला तो जल्द नए प्राणियों को जू में लाया जाएगा।

अजय रावत, रेंजर उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल ने बताया किकरीब आधा दर्जन प्राणियों को मंगाने के लिए विभिन्न चिड़ियाघरों से संपर्क और पत्राचार किया गया है। उक्त चिड़ियाघरों ने यदि हामी भरी तो जल्द नए प्राणियों को नैनीताल जू लाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.