Uttarakhand Lockdown : उत्तराखंड में अनोखी शादी, चौकी पर लगा मंडप, पुलिसकर्मी ने किया कन्यादान

उत्तराखंड में रविवार को एक अनोखी शादी हुई। यह शादी फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपम उदाहरण बनी। दरअसल शुभ मुहूर्त अक्षय तृतीया पर शादी तीन माह पूर्व ही तय थी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 07:24 PM (IST)
Uttarakhand Lockdown : उत्तराखंड में अनोखी शादी, चौकी पर लगा मंडप, पुलिसकर्मी ने किया कन्यादान
Uttarakhand Lockdown : उत्तराखंड में अनोखी शादी, चौकी पर लगा मंडप, पुलिसकर्मी ने किया कन्यादान

काशीपुर, जेएनएन : उत्तराखंड में रविवार को एक अनोखी शादी हुई। यह शादी फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपम उदाहरण बनी। दरअसल शुभ मुहूर्त अक्षय तृतीया पर शादी तीन माह पूर्व ही तय थी। लॉकडाउन के चलते विवाह की तिथि पर संकट गहराने लगा तो वर व वधू पक्ष ने प्रशासन से गुहार लगाई। सभी मिलकर बैठे तो तय हुआ कि शादी यूपी-उत्तराखंड बाॅर्डर पर ही कर दी जाए। दोपहर तय मुहूर्त पर काशीपुर के पैगा चौकी बाॅर्डर पर यूपी से पांच बराती उत्तराखंड बाॅर्डर की तरफ आए। बरातियों का स्वागत पुलिसकर्मियों ने किया। रस्मों-रिवाज पूरा कर बॉर्डर पर दूल्हा-दुल्हन एक साथ पवित्र बंधन में बंध गए। इस अनोखे शादी में भावुक पल तब आया जब लड़की को पुलिसकर्मी ने कन्यादान देकर विदाई की। लड़की पिता का देहांत हो चुका है, ऐसे में पुलिसकर्मी ने यह फर्ज निभाया।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले ताहानायक गांव कस्बा मुंडा पांडेय के विक्रम सिंह की शादी काशीपुर की रहने वाली नेहा सिंह पुत्री स्व जगत सिंह के साथ तय हुई थी। लॉकडाउन से पहले ही दोनों परिवारों ने शादी की डेट निकाली, जिसमें अक्षया तृतीया के दिन सबसे शुभ मुर्हुत निकाला गया। इसी बीच लॉकडाउन के चलते शादी की तिथि को लेकर दोनों परिवारों में असमंजस की स्थिति बनने लगी। मामले में जब प्रशासन की टीम से बरात ले जाने का अनुमति मांगी गई तो बताया गया कि बाॅर्डर से दूसरे प्रदेश में जाने पर 14 दिन क्ववरंटाइन रखने की प्रक्रिया है, ऐसे में दोनों परिवारों ने तय किया कि बाॅर्डर पर ही शादी करा ली जाए जिसमें दोनों परिवारों से पांच- पांच लोग शामिल हो जाए।

रविवार को मुरादाबाद क्षेत्र से पांच बराती यूपी उत्तरखंड बार्डर पर स्थित पैगा चौकी पर पहुंचे जहां चौकी इंचार्ज अशोक फत्र्याल की उपस्थिति में बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद एक दोनों परिवारों से शादी के जोड़े को आशीर्वाद दिया गया। वधू पक्ष से पुलिस एसआई संतोष ढोंढियाल व राजकुमार ने पिता के रूप में नेहा का कन्यादान कर भविष्य में सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धीरज कुमार, राजकुमार नीरज, इन्द्रावती देवी मौजूद रहे।

यह भी पढें

कांग्रेस ने दूसरे राज्याें में फंसे लोगों की मदद के लिए देवभूमि मोबाइल ऐप लॉन्च किया

बाजपुर के गांव में मिला चमगादड़ों का कुनबा, अचानक मौजूदगी देख ग्रामीण हैरान

आज ही काठगोदाम पहुंची थी पहली रेलगाड़ी, जानिए देश के सबसे खूबसूरत स्टेशन का इतिहास 

chat bot
आपका साथी