शिकारियों के फंदे में फंसी मादा गुलदार, वन विभाग ने पहुंचकर बचाया

आमपोखरा क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो गए। गांव के नजदीक अवैध शिकार के लिए लगाए गए फंदे में एक मादा गुलदार फंस गई। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 10:33 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 07:10 PM (IST)
शिकारियों के फंदे में फंसी मादा गुलदार, वन विभाग ने पहुंचकर बचाया
शिकारियों के फंदे में फंसी मादा गुलदार, वन विभाग ने पहुंचकर बचाया

रामनगर, जेएनएन : आमपोखरा क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो गए। गांव के नजदीक अवैध शिकार के लिए लगाए गए फंदे में एक मादा गुलदार फंस गई। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते वन कर्मियों ने उसे बचाकर दूसरे वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया।

 वन विभाग ने क्षेत्र में अब छानबीन शुरू कर दी। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आमपोखरा रेंज में आर्मी हेमपुर डिपो के समीप नदी किनारे झाड़ी में शिकारियों ने वन्य जीवों के शिकार के लिए क्लच वायर का फंदा लगा दिया। मंगलवार को उसमें एक एक गुलदार फंस गया। ग्रामीणों ने देखा तो वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद आनन फानन में एसडीओ कलम सिंह, आमपोखरा रेंजर कुंदन सिंह खाती, दक्षिणी जसपुर के रेंजर आरसी शर्मा, मोहन चंद्र पांडे कॉर्बेट के पशु चिकित्सक दुष्यंत कुमार की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फंदे में गुलदार का पैर फंसा हुआ था। इसके बाद उसे बचाने की कार्रवाई शुरू हुई। डॉ. दुष्यंत ने टै्रकुलाइज गन से दो बार इंजेक्शन देकर उसे बेहोश किया। बेहोश होने के बाद जाल डालकर उसे पिंजरे में रखा गया। मालधन वन चौकी लाकर उसे होश में लाने के लिए इंजेक्शन लगाने के साथ ही उसका उपचार किया गया। इसके बाद जंगल में छोड़ दिया गया। उसकी उम्र छह साल आंकी जा रही है। रेंजर खाती ने बताया कि शिकारियों की तलाश व अन्य फंदों की तलाश में क्षेत्र को स्कैन किया गया। फंदा लगाने वाले लोगों का पता कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर जीवन की बाजी दांव पर लगााएंगे दुलर्भ वन्य जीव, जानिए कैसे

chat bot
आपका साथी