सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी पर मुकदमे के खिलाफ धरने पर बैठीं नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर यूपी समेत अन्य राज्यों में मुकदमे दर्ज होने से भड़की कांग्रेस ने रविवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 01:22 PM (IST)
सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी पर मुकदमे के खिलाफ धरने पर बैठीं नेता प्रतिपक्ष
सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी पर मुकदमे के खिलाफ धरने पर बैठीं नेता प्रतिपक्ष

हल्द्वानी, जेएनएन : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर यूपी समेत अन्य राज्यों में मुकदमे दर्ज होने से भड़की कांग्रेस ने रविवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्र से लेकर राज्यों तक में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री राहत कोश को लेकर सोनिया गांधी द्वारा दिए बयान को लेकर विवाद खड़ा होने पर उप्र, बिहार और कर्नाटक तक में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इसके अलावा प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण के खिलाफ किसी अन्य मामले में इलाहबाद में कार्रवाई की गई। बुद्ध पार्क में धरने के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा दमनकारी हथकंडे अपनाकर विपक्ष को कमजोर करने में जुटी है। मजदूरों की पीड़ा उठाने पर पार्टी के नेताओं के खिलाफ दबाव में आकर पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करता है। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर आज पूरे प्रदेश में कांग्रेसी में जुटे हैं।

पीएम केयर फंड सर्वजन‍िक किया जाए 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लॉकडाउन प्रभावितों की मदद के लिए अच्छा खास फंड आया है। उसे सार्वजिनक किया जाना चाहिए। फंड कितना आया यह जानने का अधिकार हर किसी को है। गरीब बेबश जनता सड़कों पर पैदल जा रही है। लेकिन उनकी मदद के लिए सरकार ने कोई यत्न नहीं किया। 

पिथौरागढ़ में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में पिथाैरागढ़ में भी कांग्रेसियों ने धरना दिया। कांग्रेस कार्यालय में दिए गए धरने में कांग्रेसियों ने भाजपा के दबाव में सोनिया गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। सरकार पर पीएम केयर फंड का ब्यौरा नही दिए जाने कोरोना से निपटने के लाकडाउन की नीति फेल होने पर देश की जनता का ध्यान बटाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। सोनिया गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की गई।पिथौरागढ़। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेसियो ने धरना दिया। कांग्रेस कार्यालय में दिए गए धरने में कांग्रेसियो ने भाजपा के दबाव में सोनिया गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। सरकार पर पीएम केयर फंड का ब्यौरा नही दिए जाने कोरोना से निपटने के लाकडाउन की नीति फेल होने पर देश की जनता का ध्यान बटाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। सोनिया गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की गई।

ये है मामला 

पीएम केयर फंड (PM Care Fund) को लेकर विवादित बयान देने पर सोनिया गांधी पर कई राज्यों में केस दर्ज किया गया है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस विवादित बयान देकर जनता में भ्रम फैला रही है। अब तक उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और बिहार समेत कई राज्यों में मुदकमा दर्ज हो चुका है। 

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने पौड़ी के ग्राम प्रधान की जनसेवा को राज्‍य के लिए मिसाल बताया  

ऊधमसि‍ंंह नगर में तीन साल की मासूम सहित तीन संक्रमित मिले, तीनों गुजरात महाराष्ट्र से लौटे 

chat bot
आपका साथी