भीमताल सीट पर भाजपा में सतह पर आया अंतर्कलह, जानि‍ए अब क्‍या हुआ

टिकट किसे मिलेगा? कौन होगा पार्टी का चेहरा? ऐसे सवालों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में मंथन का दौर चल रहा है लेकिन जिन चेहरों ने दावेदारी की है उनकी खुले तौर पर चुनावी तैयारियों के बीच अंतर्कलह भी सतह पर दिख रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 04:46 PM (IST)
भीमताल सीट पर भाजपा में सतह पर आया अंतर्कलह, जानि‍ए अब क्‍या हुआ
भीमताल सीट पर भाजपा में सतह पर आया अंतर्कलह, जानि‍ए अब क्‍या हुआ

संवाद सूत्र, भीमताल : टिकट किसे मिलेगा? कौन होगा पार्टी का चेहरा? ऐसे सवालों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में मंथन का दौर चल रहा है, लेकिन जिन चेहरों ने दावेदारी की है, उनकी खुले तौर पर चुनावी तैयारियों के बीच अंतर्कलह भी सतह पर दिख रही है। भीमताल विधानसभा सीट पर शनिवार को यही नजर आया।

मौजूदा विधायक और टिकट की दौड़ में शामिल राम सिंह कैड़ा ने अपना चुनाव कार्यालय खोल दिया है। वहीं इसी सीट से भाजपा से ही टिकट के लिए दावेदारी करने वाले मनोज साह ने भी पूजा पाठ के साथ अपने चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश किया। दावेदार इस सीट पर और भी हैं। पार्टी किस चेहरे पर दांव खेलेगी, यह जल्द फाइनल होगा, लेकिन जिस तरह की अंतर्कलह चुनाव के समय सतह पर दिख रही है, उससे आगे चुनौतियां बढऩी तय हैं।

रोचक यह है कि कैड़ा और मनोज साह ने मल्लीताल क्षेत्र में ही अपने-अपने चुनाव कार्यालय खोले हैं। कैड़ा अपने टिकट को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज साह को उम्मीद है कि पार्टी उन्हें प्रत्याशी घोषित करेगी। दोनों के अपने दावे और तर्क हैं। कार्यालय खुलने के बाद पूरे दिन शहर में इस गुटबाजी को लेकर चर्चा होती रही।

चुनाव कार्यालय का सुबह कैड़ा ने विधि विधान के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रदीप पाठक, शरद पांडे, सुनीता पांडे, आशु पाठक, पंकज उप्रेती, कमल जोशी, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी आदि मौजूद थे। वहीं, मनोज साह के कार्यालय के शुभारंभ के समय जिला उपाध्यक्ष रघुवर जोशी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी