दुनिया के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार सरोवर नगरी हुई 177 साल की

दुनिया के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार सरोवर नगरी ने रविवार को 177 वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। आज नगर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी।

By Edited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:00 AM (IST)
दुनिया के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार सरोवर नगरी हुई 177 साल की
दुनिया के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार सरोवर नगरी हुई 177 साल की

नैनीताल, जेएनएन : दुनिया के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार सरोवर नगरी ने रविवार को 177 वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। आज नगर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। आयोजन बिशप शॉ इंटर कॉलेज तल्लीताल में किया जाएगा।
आज ही के दिन अंग्रेज शासक पी बैरन ने 1841 में नैनीताल में पदार्पण किया था। इसी दिन को नैनीताल का खोज का वर्ष माना जाता है। बेपनाह खूबसूरत इस नगर में तभी से बसासत शुरू हुई और आज यह नगर फल-फूल कर यौवन में जा पहुंचा है। जन्म दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम आयोजक दीपक बिष्ट के अनुसार नगर के होटलों, स्कूलों, प्रतिष्ठानों समेत कई लोग स्वादिष्ट व सजावटी केक भेंट कर रहे हैं। आज दर्जनों केक से आयोजन स्थल को पूरी तरह सजाया जाएगा। निर्धन विद्यार्थियों को उपहार दिए जाएंगे व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। ¨हदू, ईसाई, सिख व मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा शहर की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी होंगे, जबकि विशिष्ठ अतिथि विधायक संजीव आर्य होंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। शाम चार बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नैनीताल का जन्मदिन मनाने इंग्लैंड से पहुंची फियोना
नैनीताल का जन्मदिन मनाने इंग्लैंड की 92 वर्षीय फियोना रियली डेनिसन अपने भाई पीटर जॉनसन के साथ पहुंची हुई हैं। रविवार को होटल नैनी रीट्रीट में केक काटा। नैनीताल की सुख शांति व संपन्नता की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नैनीताल से उनकी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सेंट मैरी कांवेंट से शिक्षा ग्रहण की और उनके भाई पीटर ने शेरवुड कॉलेज से पढ़ा। आज समारोह में इंग्लैंड से आई शीला व होटल के महाप्रबंधक आनंद मेहता, अजय सनवाल, एसआर आर्या, हेमंत पाठक व प्रेम मेहरा व होटल कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर जीवन की बाजी दांव पर लगााएंगे दुलर्भ वन्य जीव, जानिए कैसे

chat bot
आपका साथी