कुमाऊं विवि के विभागाध्यक्ष पद पर विवाद का पटाक्षेप, प्रो जोशी बने गणित विभाग के हेड

गणित विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर प्रो जोशी व प्रो आशा श्रीवास्तव के बीच वरिष्ठता को लेकर जुलाई 2020 से विवाद चल रहा है। इसकी वजह अल्मोड़ा परिसर के नया विवि रहा। विवाद की वजह से 2020-21 में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए साक्षात्कार तक स्थगित तक करना पड़ा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 11:42 PM (IST)
कुमाऊं विवि के विभागाध्यक्ष पद पर विवाद का पटाक्षेप, प्रो जोशी बने गणित विभाग के हेड
प्रो आशा श्रीवास्तव कुलाधिपति के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगी।

जागरण संवाददाता, नैनीताल: कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में विभागाध्यक्ष गणित के विवाद का करीब दो साल बाद पटाक्षेप हो गया। कुलाधिपति व राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह ने इस मामले में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो एमसी जोशी के पक्ष में प्रत्यावेदन निरस्तारित किया है। जिसके बाद प्रो जोशी को विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्ति तिथि से तीन साल तक के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्ति का आदेश भी गुरुवार को जारी कर दिया गया।

आदेश मिलने के चंद घंटों बाद ही प्रो जोशी ने विभागाध्यक्ष पद का विधिवत चार्ज भी ग्रहण कर लिया है। अब प्रो जोशी वरिष्ठता के आधार पर डीन साइंस पद पर नियुक्ति का दावा किया है, जबकि विभागाध्यक्ष पद पर पिछड़ी प्रो आशा श्रीवास्तव कुलाधिपति के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगी।

दरअसल, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर प्रो जोशी व प्रो आशा श्रीवास्तव के बीच वरिष्ठता को लेकर जुलाई 2020 से विवाद चल रहा है। इसकी वजह अल्मोड़ा परिसर के नया विवि रहा। विवाद की वजह से 2020-21 में एक बार पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए गणित के अर्ह छात्रों के साक्षात्कार अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों अग्रिम आदेशों तक स्थगित तक करना पड़ा था।

फिर अक्टूबर 2020 में विवि ने साक्षात्कार के लिए प्रो जोशी को गणित विभाग का संयोजक नियुक्त किया था तो प्रो जोशी ने विवि को पत्र देकर साफ किया कि विवि के अधिनियम व नियमों में संयोजक का पद है ही नहीं तो एक दिन बाद ही विवि ने उन्हें संयोजक पद से हटा भी दिया। इसी बीच विभाग की प्रो आशा श्रीवास्तव ने कुलाधिपति को इस मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद कुलपति प्रो एनके जोशी ने भी विवाद को देखते हुए विभागाध्यक्ष का मामला कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य को रेफर कर दिया। साथ ही विवि ने गणित विभागाध्यक्ष का प्रभार डीन साइंस प्रो एससी सती को सौंप दिया।

प्रो सती के रिटायरमेंट के बाद पिछले साल नवंबर में विवि ने डीन साइंस प्रो एबी मेलकानी को प्रभार सौंप दिया। हाल ही में राज्यपाल व कुलाधिपति ले जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने इस विवाद का पटाक्षेप करते हुए प्रो जोशी के पक्ष में प्रत्यावेदन निस्तारित कर दिया।

राज्यपाल के आदेश के बाद बुधवार को कुलसचिव दिनेश चंद्रा की ओर से वरिष्ठता व चक्रानुक्रम से संबंधित गवर्नर के नौ मई 2022 के आदेश के अनुपालन में प्रो जोशी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि तक विभागाध्यक्ष नियुक्त करने का कार्यालय आदेश जारी कर दिया। गुरुवार को प्रो जोशी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण भी कर लिया।

अब डीन पद पर दावा

प्रो जोशी के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर उन्हें डीन साइंस की भी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। वह संकाय में सबसे वरिष्ठ हैं। जल्द इस संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे। उधर गणित विभागाध्यक्ष पद पर पिछड़ी प्रो आशा श्रीवास्तव का कहना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है, वह कुलाधिपति के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी। विवि ने आनन फानन में चार्ज दिलाया है। श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि वह 30 जून को भले ही सेवानिवृत्त हो रही हैं, लेकिन यह लड़ाई मान सम्मान की है।

chat bot
आपका साथी