बागेश्‍वर पुलिस ने स्‍मैक के साथ दो तस्‍करों को गिरफ्तार किया nainital news

बागेश्‍वर कोतवाली पुलिस ने मंडलसेरा और जौलकांडे के दो युवकों को 42 हजार रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 02:47 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 02:47 PM (IST)
बागेश्‍वर पुलिस ने स्‍मैक के साथ दो तस्‍करों को गिरफ्तार किया nainital news
बागेश्‍वर पुलिस ने स्‍मैक के साथ दो तस्‍करों को गिरफ्तार किया nainital news

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्‍वर कोतवाली पुलिस ने मंडलसेरा और जौलकांडे के दो युवकों को 42 हजार रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

एसपी रचिता जुयाल के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। अभियान सीओ महेश चंद्र जोशी की देखरेख में चल रहा है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना मिली की  डिग्री कॉलेज के पुराने छात्रावास के पास आरोपित योगेश उप्रेती पुत्र हरीश चंद्र उप्रेती निवासी मंडलसेरा से 3.38 ग्राम और विजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह निवासी जौलकांडे से 3.35 ग्राम स्मैक बेचने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और स्मैक बरामद की। आरोपितों के खिलाफ धारा-08/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजिकृत किया गया है। पुलिस ने स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 42,000 रुपये आंकी है। गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस अदलात मे पेश करेगी। टीम में उपनिरक्षीक जीवन सिंह चुफाल, आरक्षी प्रदीप बजेली, मनोज देवड़ी आदि शामिल थे। इधर, एसपी रचिता जुयाल ने कहा कि अवैध शराब और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढें : भ्रष्‍टाचार मामले में पेयजल निगम के एमडी के खिलाफ हाईकोर्ट में हलफनामा 

यह भी पढें : होली में अवैध शराब का धंधा करने पर दारोगा को दी थी घूस, अब पांच-पांच साल की कैद 

chat bot
आपका साथी