पंजाब सहित दूसरे राज्यों से जुड़े हैं नशे के कारोबार के तार

जागरण संवाददाता, रुड़की: ढाबों पर अब दाल-चावल, शाही पनीर के साथ साथ डोड़ा पोस्त भी परोसा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 07:50 PM (IST)
पंजाब सहित दूसरे राज्यों से जुड़े हैं नशे के कारोबार के तार
पंजाब सहित दूसरे राज्यों से जुड़े हैं नशे के कारोबार के तार

जागरण संवाददाता, रुड़की: ढाबों पर अब दाल-चावल, शाही पनीर के साथ साथ डोड़ा पोस्त भी परोसा जा रहा है। नशे का कारोबार करने वाले कई ढाबा संचालक पुलिस के रडार पर हैं। खुफिया विभाग की ओर से पुलिस को यह जानकारी दी गई है। कुछ ढाबा संचालकों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। जिनसे कई अन्य संचालकों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। इनके तार पंजाब और अन्य राज्यों से जुड़े है।

शहर और देहात में कुछ ऐसे ढाबे हैं। जहां से नशीले पदार्थो की बिक्री हो रही है। ढाबे पर आने वाले पंजाब के ट्रक चालकों को खाने के साथ डोडा पोस्त भी परोसा जा रहा है। कई बार पंजाब पुलिस क्षेत्र के कुछ ढाबों पर छापे भी मार चुकी है। हालांकि पंजाब पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया था। रुड़की पुलिस कुछ ढाबों संचालकों को गिरफ्तार कर चुकी है। कांवड़ के दौरान कलियर पुलिस ने इमलीखेड़ा रोड पर स्थित एक ढाबे के संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डोडा पोस्त बरामद किया था। 15 अगस्त को भी पुलिस ने इमलीखेड़ा मार्ग पर स्थित काका ढाबे पर छापा मारकर साढ़े छह किलो डोडा पोस्त बरामद किया था। पूर्व में कलियर पुलिस कुछ ढाबों से नशे की खेप पकड़ चुकी है। इसके अलावा भगवानपुर, झबरेड़ा और मंगलौर क्षेत्र में भी कुछ ढाबा संचालक नशे का कारोबार कर रहे है। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस योजना बना रही है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कुछ ढाबा संचालकों के बारे में जानकारी मिली है। शीघ्र ही इनकी धरपकड़ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी