दिल्ली से चोरी की गई कार के साथ पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

दिल्ली से चोरी हुई कार के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। युवक दिल्ली का रहने वाला है और कार खरीदने और बेचने का धंधा करता है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 06:36 PM (IST)
दिल्ली से चोरी की गई कार के साथ पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
दिल्ली से चोरी की गई कार के साथ पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

रुड़की, जेएनएन। दिल्ली से चोरी हुई कार के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। युवक दिल्ली का रहने वाला है और कार खरीदने और बेचने का धंधा करता है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है। पुलिस आरोपित युवक को साथ लेकर शहर में छापे मार रही है।

शुक्रवार की देर शाम पुलिस शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कलियर गंगनहर पटरी पर कार सवार युवक पुलिस को देख कर रुक गया। युवक ने पुलिस से बचने के लिए रास्ता बदल दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया और उसे कोतवाली ले आई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है। पुलिस ने कार के चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि यह कार नवंबर माह में दिल्ली से चोरी हुई थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक दिल्ली का रहने वाला है। युवक की रुड़की की रामपुर में रिश्तेदारी है। पुलिस युवक को साथ लेकर कई जगहों पर छापेमारी कार्रवाई कर रही है। आरोपित ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। साथ ही चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। 

आठ किलो गांजे के साथ एक शख्स गिरफ्तार 

आठ किलो गांजा बेचने जा रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित यह खेप उड़ीसा से लेकर आया था। यह खेप उसे भगवानपुर में किसी को बेचनी थी। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

कलियर थाना पुलिस शनिवार की रात को रुड़की रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मन्नत गेस्ट हाउस के पास एक युवक पुलिस को एक बोरे में कुछ ले जाते दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बोरा वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शक होने पर पीछा कर युवक को धर दबोचा। पुलिस ने बोरे की तलाशी ली तो उसके अंदर करीब आठ किलो गांजा की खेप बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: छत के रास्ते आढ़ती के घर में घुसे चोर, जेवर और नगदी पर किया हाथ साफ

आरोपित ने अपना नाम मेहताब निवासी ग्राम बरनावा, थाना बिनौली, जिला बागपत, उप्र बताया। आरोपित ने बताया कि वह उड़ीसा से यह खेप लेकर आया है। भगवानपुर के एक व्यक्ति को यह खेप बेचनी थी। यह डील रात को इमलीखेड़ा मार्ग पर होने वाली थी। गांजा की खेप के खरीददार की भी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: ढाई हजार का इनामी 11 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

chat bot
आपका साथी