जूता शोरूम के मैनेजर ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़, मारपीट का भी आरोप

एक जूता शोरूम में काम करने वाली युवती ने शोरूम के मैनेजर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। मैनेजर ने आरोपों को फर्जी बताते हुए इसे लेनदेन का मामला बताया।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 11:38 AM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 11:38 AM (IST)
जूता शोरूम के मैनेजर ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़, मारपीट का भी आरोप
जूता शोरूम के मैनेजर ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़, मारपीट का भी आरोप

रुड़की, जेएनएन। एक जूता शोरूम में काम करने वाली युवती ने शोरूम के मैनेजर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। इस बावत पुलिस को तहरीर दी है। वहीं मैनेजर ने आरोपों को फर्जी बताते हुए इसे लेनदेन का मामला बताया। दोनों तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक जूता शोरूम है। इस शोरूम पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नौकरी करती है। युवती का आरोप है कि शोरूम के मैनेजर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर दी। 

घटना के बाद पीड़ित युवती घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर परिजन उसे लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने मैनेजर की करतूत के बारे में पुलिस को बताया। इस बावत युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं, इसके कुछ ही देर बाद मैनेजर भी शहर के कई कारोबारियों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया। मैनेजर ने युवती के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। मैनेजर का कहना था कि उसने युवती को आठ हजार रुपये उधार दिए थे। उधार की रकम वापस मांगने पर उस पर इस तरह के आरोप लगाए गए है। 

यह भी पढ़ें: मीटू पीड़ि‍ता ने संजय कुमार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा Dehradun News

मैनेजर ने भी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: घर के बाहर खड़ी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित युवक गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी