डीआरडीओ के वैज्ञानिक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जिले के रुड़की में डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 05:57 PM (IST)
डीआरडीओ के वैज्ञानिक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
डीआरडीओ के वैज्ञानिक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

रुड़की, जेएनएन। पुलिस ने डीआरडीओ देहरादून के एक वैज्ञानिक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। वैज्ञानिक की पत्नी ने ससुरालियों पर दस लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये न देने पर पति, सास-ससुर और देवर ने उसकी पिटाई की। साथ ही, उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि प्रीत विहार कॉलोनी रुड़की निवासी सुधा ने तहरीर देकर बताया है कि 15 जनवरी 2019 को उसकी शादी सैनिक कॉलोनी रुड़की निवासी और डीआरडीओ देहरादून में वैज्ञानिक के पद पर तैनात अनुराग से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने 22 लाख रुपये लगाए थे। क्षमता से अधिक दानदहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसके ससुराल के लोग खुश नहीं थे। 

आरोप है कि उसके परिवार से दस रुपये और मांगे गए। जब उसने इनकार किया तो पति अनुराग, ससुर जियालाल, सास सविता और देवर अतुल ने उसकी पिटाई की। दहेज की मांग पूरी न होती देख उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि महिला हेल्पलाइन में भी दोनों पक्षों के बीच काउंसिलिंग कराई गई, लेकिन जब दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो महिला हेल्प लाइन ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की। मामले में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा Pauri News

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म और धोखाधड़ी में दोषी युवक को 10 साल की सजा Dehradun News

यह भी पढ़ें: टिक टॉक पर अनुचित जाति की लड़कियों का बनाया वीडियो, फिर यूट्यूब पर डाला; हंगामा

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी