दुष्कर्म के आरोपित का कोर्ट में सरेंडर

संवाद सूत्र, कलियर: भाई को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित ने पुलि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jun 2018 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 07:00 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित का कोर्ट में सरेंडर
दुष्कर्म के आरोपित का कोर्ट में सरेंडर

संवाद सूत्र, कलियर: भाई को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस अब आरोपित को रिमांड पर ले सकती है।

कलियर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से एक युवक ने पिछले माह दुष्कर्म किया था। आरोपित काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा था। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपित ब्रिजेश उर्फ बॉबी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। जबकि पीड़ति किशोरी के परिजन आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते आ रहे थे। बताया गया है कि आरोपित ने पुलिस के दबाव के चलते रुड़की की एक कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं आरोपित के कोर्ट में सरेंडर करने से कलियर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। कलियर पुलिस ने बताया कि आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी