भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष होंगे बयान

भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होंगे। एसआइएस की दारोगा आशा पंचम ने सोमवार को पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इस पर आज की तारीख दे दी गई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 09:30 AM (IST)
भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष होंगे बयान
भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होंगे। प्रतीकात्मक फोटो।

देहरादून, जेएनएन। भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होंगे। एसआइएस की दारोगा आशा पंचम ने सोमवार को पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इस पर मजिस्ट्रेट की ओर से बयान के लिए मंगलवार की तारीख दे दी गई है।

अल्मोड़ा जिले की रहने वाली एक महिला ने द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसे एक बच्ची भी हुई, जिसके जैविक पिता विधायक ही हैं। इसके लिए उसने डीएनए टेस्ट कराने की भी मांग की है। वहीं विधायक की पत्नी की ओर से इस मामले में महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच सीओ सदर अनुज कुमार कर रहे हैं। 

वही दुष्कर्म के मामले की जांच डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने एसआइएस यानी विशेष जांच प्रकोष्ठ को सौंपी है। इसी क्रम में पिछले दिनों एसआइएस ने महिला के बयान लिए थे, उस दौरान महिला ने रिकॉर्डिंग किए जाने वाले सिस्टम के सामने बयान देने से मना कर दिया था। उसने बोल कर पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया था। अब देखना होगा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का क्या बयान देती है। क्योंकि इसी बयान के बाद मामले की जांच की दिशा तय होगी।

फल कारोबारी को पीटा, तानी पिस्टल

नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के धर्मपुर में फल कारोबारी पर उसके पड़ोसी ने पिस्टल तान दी। आरोप यह भी है कि आरोपित ने कई युवकों के साथ उसकी पिटाई भी की। पुलिस एक नामजद समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार, मसूद और आयुष सचदेवा का धर्मपुर में आसपास में ही मकान है। दोनों की आराघर में दुकान है। तीन-चार दिन पहले उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इसके बाद आयुष सचदेवा अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मसूद के घर आ धमका और उसकी पिटाई कर दी। 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने दबाव बनाने पर युवक को लगाई फटकार, मामूली विवाद को लेकर कारोबारी पर हमला

जब मसूद की पत्नी और बच्चे उसे बचाने के लिए आए तो आयुष ने उन पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि मामले में आयुष और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जहां तक पिस्टल तानने की बात है तो इस बात की जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने युवती घर से हुई फरार; अब बरामदगी में जुटी दिल्ली पुलिस

chat bot
आपका साथी