रिश्वतखोरों पर विजिलेंस की पैनी नजर, 11 महीने में आठ पर शिकंजा

रिश्वतखोर लोकसेवकों पर विजिलेंस की पैनी नजर रही है। बीते ग्यारह महीने में विजिलेंस ने सूबे में आठ भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 01:36 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 08:41 PM (IST)
रिश्वतखोरों पर विजिलेंस की पैनी नजर, 11 महीने में आठ पर शिकंजा
रिश्वतखोरों पर विजिलेंस की पैनी नजर, 11 महीने में आठ पर शिकंजा

देहरादून, संतोष तिवारी। सरकारी व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला बनाने वाले रिश्वतखोर लोकसेवकों पर विजिलेंस की पैनी नजर रही है। बीते ग्यारह महीने में विजिलेंस ने सूबे में आठ भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है। वहीं, सूत्रों की मानें तो आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भी कई सरकारी अधिकारी-कर्मचारी राडार पर हैं, जिनकी गोपनीय स्तर पर जांच चल रही है। 

देहरादून के संभागीय परिवहन कार्यालय में गत दिनों आरटीओ के मुख्य सहायक और दो दलालों की गिरफ्तारी ने तस्दीक कर दी है कि सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरों ने समानांतर व्यवस्था बना ली है। हैरानी तो इस बात पर है कि सिस्टम में बैठे लोगों से लेकर हर शख्स इसे जानता और समझता है, फिर भी वह अपनी नजरें फेरे रहते हैं। मगर ताजा कार्रवाई ने लोगों में भरोसा जताया है कि भ्रष्टचार का तंत्र कितना की मजबूत क्यों न हो, विजिलेंस की कार्रवाई से बच नहीं सकते हैं। 

विजिलेंस की पूरे साल चली कार्रवाई पर गौर करें तो इस बात अंदाजा लगाना और आसान हो जाएगा कि सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी का घुन अभी व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है। इस साल घूसखोरी के आरोप में आठ सरकारी कर्मियों पर शिकंजा कसा जा चुका है। विजिलेंस में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में चल रही जांचों में कार्रवाई हुई तो आने वाले दिनों यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 

रिश्वत पर चुप न बैठें 

रिश्वतखोरी भले ही सरकारी महकमे में गहरे तक पैबस्त हो, मगर विजिलेंस की कार्रवाई के लिए लक्ष्मणरेखा खिंची हुई है। वह यह कि विजिलेंस खुद आगे आकर कार्रवाई नहीं कर सकती, जब तक उसके पास शिकायतकर्ता लिखित में अपनी बात न रखे। ऐसे में अगर कोई रिश्वत मांगे तो चुप न रहें, साहस दिखाएं और विजिलेंस को अवगत कराएं। 

यहां करें शिकायत 

विजिलेंस के दूरभाष नम्बरों की सूची 

हेल्पलाइन नम्बर: 18001806666 (टोल फ्री) 

व्हाट्सएप नंबर: 9456592300 

निदेशक सतर्कता: 0135-2520321 

पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय:  0135-2725535 

पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून: 0135-2725424,  9456591894 

पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल: 05946-246372, 9411112761 

यह भी पढ़ें: आरटीओ का मुख्य सहायक और दो दलाल गिरफ्तार, इस खबर में पढ़िए क्या है पूरा मामला

विजिलेंस की कार्रवाई 

वर्ष,     ट्रैप 

2016, 21 

2017, 11 

2018, 11 

2019, 8 

आइजी विजिलेंस कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि भ्रष्टाचार करने वाले लोकसेवकों के खिलाफ जब भी शिकायत मिली, विजिलेंस ने ठोस कार्रवाई की। लोगों से अपील है कि यदि उनसे कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो चुप न रहें। विजिलेंस को शिकायत करें। उनके नाम और पते गोपनीय रखे जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: देहरादून के आरटीओ में दलाल राज में चल रहा हाईटेक दफ्तर, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी