न्याय और सुरक्षा को भटक रही मीटू पीड़िता, भाजपा नेता पर लगाया था आरोप

भाजपा के संगठन महामंत्री रहे संजय कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती न्याय और सुरक्षा के लिए भटक रही है। पीड़िता ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए हैं।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 09:58 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jul 2019 09:58 AM (IST)
न्याय और सुरक्षा को भटक रही मीटू पीड़िता, भाजपा नेता पर लगाया था आरोप
न्याय और सुरक्षा को भटक रही मीटू पीड़िता, भाजपा नेता पर लगाया था आरोप

देहरादून, जेएनएन। भाजपा के संगठन महामंत्री रहे संजय कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती न्याय और सुरक्षा के लिए भटक रही है। युवती का आरोप है कि सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में दी गई अर्जी गृह विभाग से गायब हो गई है। पुलिस ने भी दुष्कर्म के आरोपों की जांच में मार्च अंतिम सप्ताह की जगह अपनी मर्जी से 10 मार्च की तारीख डाल दी। पीड़िता ने पूरी जांच पर सवाल उठाते हुए पुलिस महानिदेशक को दोबारा पत्र लिखा है। 

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार पर आरोप लगाने वाली युवती ने पुलिस की ओर से लिए गए 161 के बयानों को सार्वजनिक किया है। कहा कि पुलिस ने 161 में जो बयान दर्ज किए हैं, वह चार्जशीट में अपनी मर्जी से बदल दिए। इसमें दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध को भी पुलिस ने पीड़िता के बयानों को बदलकर अपनी मर्जी से 10 मार्च की तारीख लिख दी। इस तारीख पर आरोपित दून से बाहर थे। 

पीड़िता ने अपने बयानों में साफ लिखा है कि उनके साथ एक नहीं, बल्कि तीन बार दुष्कर्म हुआ है। ऐसे में पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने तारीख कहां से और कैसे लिख दी है। पीड़िता ने अपने बयानों की प्रति पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में शामिल करते हुए न्याय दिलाने की मांग की। 

इसके अलावा पीड़िता का कहना है कि मुख्यमंत्री से सुरक्षा के लिए गुहार लगाई गई थी। मगर, मुख्यमंत्री का पत्र भी गृह विभाग से गायब हो गया। इस मामले में पीडि़ता ने अब सूचना का अधिकार के तहत सूचना मांगी गई है। 

डीजी की जांच पर आगे नहीं बढ़ी कार्रवाई

पुलिस की चार्जशीट पर सवाल उठाने के बाद पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी श्वेता चौबे से जांच कराने की बात कही गई थी। मगर, जांच कहां गायब हो गई, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले घर से लापता हुई दो सगी बहनें, तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: दिल्ली से प्रेमिका को पौड़ी लाया युवक, खाई में धकेलकर मौके से हुआ फरार

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दोषी युवक को दस साल की कैद Dehradun News

chat bot
आपका साथी