Uttarakhand Politics: हरिद्वार के 10 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

Uttarakhand Politics हरिद्वार के 10 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लि‍या। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

By kedar duttEdited By: Publish:Tue, 04 Oct 2022 01:04 AM (IST) Updated:Tue, 04 Oct 2022 01:04 AM (IST)
Uttarakhand Politics: हरिद्वार के 10 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन
Uttarakhand Politics: हरिद्वार के 10 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लि‍या।

राज्य ब्यूरो, देहरादून:  Uttarakhand Politics: हरिद्वार जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत सुनिश्चित करने के बाद भाजपा ने अब वहां क्षेत्र पंचायतों में भी अपना बोर्ड बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इस क्रम में विभिन्न क्षेत्र पंचायतों के 10 नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। ये सभी अल्पसंख्यक समाज से जुड़े हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थित में इन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इन्‍होंने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा की सदस्यता लेने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नदीम के अलावा पप्पू, इकराम, अब्दुल, दिलशाद, यूसुफ, अमजद, सत्तार, शाहनवाज व सुलेमान शामिल हैं।

पार्टी में इनका स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना किसी धर्म व जाति का भेदभाव किए देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं।

इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतनिधि भाजपा में आ रहे हैं।उन्होंने सभी नए सदस्यों काे विश्वास दिलाया कि पार्टी व सरकार उनकी भावनाओं का उचित सम्मान करेगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: हरीश रावत ने साझा किए अपने विचार, उत्तराखंड में विश्राम, करना चाहते हैं दिल्ली प्रस्थान

जनता दिल्ली से लेकर गांव तक चाहती भाजपा की सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री डा निशंक ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे साबित कर रहे हैं कि जनता दिल्ली से लेकर गांव तक भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों के चहुंमुखी विकास कार्यों को पंचायतों के माध्यम से घर- घर अधिक पैमाने पर चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, अल्पसंख्यक मोर्चा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष मैहरोज, पार्टी नेता कुंवर जपेंद्र सिंह, श्यामवीर सैनी, राजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- Haridwar Panchayat Election 2022 : राज्य गठन के बाद पहली बार हरिद्वार जिला पंचायत में बनेगा भाजपा का बोर्ड

chat bot
आपका साथी