उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट और अदिति भट्ट भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम में चयनित

उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट एवं अदिति भट्ट का चयन भारतीय जूनियर टीम में हुआ है। ये दोनो खिलाड़ी बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेंगीं।

By BhanuEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 01:52 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 09:05 PM (IST)
उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट और अदिति भट्ट भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम में चयनित
उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट और अदिति भट्ट भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम में चयनित

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट एवं अदिति भट्ट का चयन भारतीय जूनियर टीम में हुआ है। ये दोनो खिलाड़ी बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेंगीं। 

यह चैंपियनशिप सुज्हाऊ, चाइना में 20 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाली है। उन्नति बिष्ट (देहरादून) अंडर 19 जूनियर बालिकाओ के एकल में प्रतिभाग करेंगी। उन्नति की रैंकिंग अभी देश में नंबर चार पर है।  

उन्नति बिष्ट इससे पूर्व भी कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वह हैदराबाद में ट्रेनिंग लेती हैं। अदिति भट्ट (अल्मोड़ा) अंडर 19 जूनियर बालिकाओ के युगल में प्रतिभाग करेंगी। अदिति भट्ट की रैंकिंग डबल्स में देश में नंबर 2 में है। 

अदिति भट्ट अपनी जोड़ीदार गोवा की तनिष क्रेस्तो के साथ खेलेंगी। अदिति भट्ट भी इससे पूर्व 3 बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अदिति भट्ट प्रकाश पादुकोण एकेडेमी बंगलोर में अपने कोच डीके सेन के सानिध्य में ट्रेनिंग लेती हैं। ये दोनों खिलाडी अभी इंडिया कैंप में चंडीगढ़ में उक्त चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में क्रिकेट की मान्यता पर असमंजस में बीसीसीआइ Dehradun News

यह भी पढ़ें: नैनीताल को तीन विकेट से हराकर देहरादून फाइनल में पहुंचा Dehradun News

यह भी पढ़ें: नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों को टीए-डीए के साथ मिलेगी खेल किट

chat bot
आपका साथी