महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें नमन करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत हर दौर में प्रासंगिक रहेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 10:00 AM (IST)
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें नमन करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत हर दौर में प्रासंगिक रहेंगे। उनके विचारों ने भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व को मार्ग दिखाया है। महात्मा गांधी के सत्याग्रह, ग्राम स्वराज, छुआछूत को समाप्त करने, नशा मुक्ति व महिला सशक्तीकरण से संबंधित विचार आज पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने सत्याग्रह, अहिंसा और शांति का रास्ता अख्तियार कर अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन्म दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने राष्ट्र को संकट की घड़ी में स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। 

गांधी जयंती पर नहीं होंगी छात्रों की प्रतियोगिताएं

गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, विचार गोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद गतिविधियां नहीं होंगी। शिक्षण संस्थाओं में होने वाले समारोह में सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिरकत करेंगे। 

कोरोना महामारी की वजह से प्रदेश में शिक्षण संस्थाएं बंद रखी गईं हैं। मुख्य सचिव ने बीती 28 सितंबर को आदेश जारी कर शिक्षण संस्थाओं में भी समारोह आयोजित करने को कहा है। गुरुवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में कोरोना संक्रमण की वजह से गांधी जयंती कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों से दूर रखने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के आधार पर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने गुरुवार को सभी जिलों में मुख्य शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किए। 

chat bot
आपका साथी