शहर में आज रूट प्लान देखकर निकलें

गणेश उत्सव पर गुरुवार को शहर में चार स्थानों से शोभायात्रा निकलेंगी। इसके लिए रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:48 PM (IST)
शहर में आज रूट प्लान देखकर निकलें
शहर में आज रूट प्लान देखकर निकलें

जागरण संवाददाता, देहरादून: गणेश उत्सव पर गुरुवार को शहर में चार स्थानों से शोभायात्रा निकाली जाएंगी। इन शोभायात्राओं का समय अलग-अलग है। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शोभायात्राओं को बिना ट्रैफिक को प्रभावित किए निकालने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स भी लगा दी गई है। इसके बाद भी ट्रैफिक बाधित होने की दशा में रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं। फिलहाल लोगों से अपील है कि वह गुरुवार को चार पहिया वाहन का कम से कम प्रयोग करें। ताकि ट्रैफिक के दवाब को कम किया जा सके। शोभायात्रा एक: श्री कान्हा जी सेवा समिति मां कालिका मंदिर खुड़बुड़ा की शोभायात्रा। समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक। रूट- बिंदाल पुल जैना रेस्टोरेंट से प्रारंभ होकर तिलक रोड, झंडा बाजार से मां कालिका मंदिर खुड़बुड़ा पर संपन्न होगी। शोभायात्रा दो: हेमंत माटा गणेश उत्सव समिति पटेलनगर। पारस वेडिंग प्वाइंट से प्रारंभ होकर पटेलनगर बाजार, लालपुर से यूटर्न लेकर पटेलनगर गणेश उत्सव मैदान में आकर संपन्न होगी। समय 10.30 बजे से 11.30 बजे तक। शोभायात्रा तीन: श्री गणेश उत्सव मंडल धामावाला। धामावाला चौक से प्रारंभ होकर, राजा रोड, पीपल मंडी चौक, सराफा बाजार, डिस्पेंसरी रोड, दर्शन लाल चौक, टेलीफोन एक्सचेंज पर संपन्न होगी। समय दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक। शोभायात्रा चार: श्री गणेश उत्सव शिव मंदिर धर्मपुर चौक। रूट- धर्मपुर चौक से शुरू होकर, मस्जिद तिराहे से नेहरू कालोनी के लक्ष्मी चौक से दाहिने अंदर सनातन धर्म मन्दिर होते हुए सब्जी मंडी चौराहा, ओल्ड नेहरू कालोनी, प्राचीन शिव मन्दिर पर संपन्न होगी। समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक।

chat bot
आपका साथी