Top Dehradun News of the day, 17th July 2019: विधायक चैंपियन निष्कासित, उत्तराखंड में आफत की बारिश, डेंगू का डंक

देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रही। पहली विधायक चैंपियन भाजपा से निष्कासित। दूसरी बारिश से मार्ग अवरुद्ध और गहराता जा रहा है डेंगू का डंक।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 08:26 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 17th July 2019: विधायक चैंपियन निष्कासित, उत्तराखंड में आफत की बारिश, डेंगू का डंक
Top Dehradun News of the day, 17th July 2019: विधायक चैंपियन निष्कासित, उत्तराखंड में आफत की बारिश, डेंगू का डंक

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रही। पहली, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भाजपा से निष्कासित। दूसरी, उत्तराखंड में बारिश 81 संपर्क मार्ग अवरुद्ध और प्रदेश में डेंगू का डंक गहराता ही जा रहा है।  

विधायक चैंपियन भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित 

भाजपा ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये सख्त कदम विधायक चैंपियन की हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद उठाया गया।

उत्तराखंड में बारिश से 81 संपर्क मार्ग अवरुद्ध 

मानसून की बारिश के चलते प्रदेश के 81 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन के बीच मानसून की गति धीमी पड़ेगी, जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई गई है। 

मेघ बरसने के साथ गहराया डेंगू का डंक

जिस रफ्तार से मेघ बरस रहे हैं, उसी तेजी से डेंगू का डंक भी गहराता जा रहा है। दून में चार और लोगों में डेगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रदेश में डेगू पीड़ितों की संख्या 11 हो गई है। जिन नए मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है, उनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। 

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 15th July 2019: कांग्रेस का प्रदर्शन, सफर महंगा, नर्सिंग-पैरामेडिकल के लिए रिकॉर्ड आवेदन

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 12th July 2019: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू, लक्ष्मण झूला, जर्जर रोडवेज बसें

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 11th July 2019: केदारनाथ पैदल मार्ग पर या‍त्री घायल, चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग, दुर्घटना में छात्रा की मौत

chat bot
आपका साथी