हक हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष ने लगाए सरकार पर आरोप

चार धाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने कहा कि सरकार हक हकूकधारियों को आपस में तोड़ने की कोशिश कर रही है। इस साजिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऋषिकेश में चार धाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत की बैठक आयोजित की गई।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 04:07 PM (IST)
हक हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष ने लगाए सरकार पर आरोप
महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने कहा कि सरकार हक हकूकधारियों को आपस में तोड़ने की कोशिश कर रही है।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: चार धाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने कहा कि सरकार हक हकूकधारियों को आपस में तोड़ने की कोशिश कर रही है। इस साजिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को भगवान आश्रम ऋषिकेश में चार धाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत की बैठक आयोजित की गई। महापंचायत ने सरकार की नीति का घोर विरोध करते हुए कहा कि सरकार महापंचायत से जुड़े हक हकूक धारियों को प्रलोभन देकर आपस मे बांटने का काम कर रही है। सरकार सभी चारों धामों में मास्टर प्लान थोप कर वहां के स्थानीय नागरिकों को बेघर करना चाहती है। उनके रोजगार को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर चारों धामों में देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैया से चारों धामों में स्थानीय नागरिक तथा हक हकूक धारी से कोई भी खुश नहीं है।

यह भी पढ़ें : Yamunotri Dham: यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने भी किया चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विरोध, जानें- क्या है कहना

जबकि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, जो ठीक नहीं है। भविष्य में आगे की रणनीति के लिए शीघ्र महापंचायत की विशाल बैठक बुलाई जाएगी और हक हकूकधारी महापंचायत सभी जनमानस को एकत्र कर इसका घोर विरोध करेगी। बैठक में हरीश डिमरी, सचिव विनोद शुक्ला, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष केदार सभा लक्ष्मीनारायण जुगडान, कोषाध्यक्ष विनोद, उपाध्यक्ष पंचायत आचार्य नरेश आनंद, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम तिवारी, अध्यक्ष तुलसी मानस मंदिर पंडित रवि शास्त्री, अभिषेक शर्मा, रमाकांत भारद्वाज, नरोत्तम दास, आनंद तिवारी, संतोष तिवारी, प्रकाश कोटियाल आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें : चार महीने में तीन अबूझ मुहूर्त पर होंगे विवाह, जाने कब है शुभ मुहूर्त

chat bot
आपका साथी