Move to Jagran APP

Yamunotri Dham: यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने भी किया चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विरोध, जानें- क्या है कहना

अब यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने भी चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विरोध किया है। बैठक में देवस्थानम बोर्ड के अधिकृत कर्मचारियों ने तीर्थ पुरोहितों को समझाने की काफी कोशिश भी की लेकिन बात नहीं बन पाई।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 09:32 PM (IST)
Yamunotri Dham: यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने भी किया चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विरोध, जानें- क्या है कहना
यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने किया चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विरोध, प्रतीकात्मक फोटो।

बड़कोट(यमुनोत्री), जेएनएन। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विरोध किया। बैठक में देवस्थानम बोर्ड के अधिकृत कर्मचारियों ने तीर्थ पुरोहितों को समझाने की भी कोशिश की। साथ ही तीर्थ पुरोहितों को इस एक्ट के बारे में बताया और उनके अधिकारों को लेकर भी उन्हें आश्वासन भी दिया, लेकिन तीर्थ पुरोहित नहीं माने। 

loksabha election banner

उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील में सोमवार को एक बैठक की गई, जिसमें तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड का विरोध किया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि जब तक स्थानीय विधायक के साथ मुख्यमंत्री की ओर से तीर्थ पुरोहितों के साथ आमने-सामने बैठकर वार्ता नहीं की जाती और उन्हें उनके हक हकूकों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं करते, तब तक वह देवस्थानम बोर्ड को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। 

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव और तीर्थ पुरोहित कृतेश्वर उनियाल ने कहा कि वे चाहते हैं कि स्थानीय विधायक के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके साथ टेबल टॉक कर बैठक कर ये बताया जाए कि देवस्थानम बोर्ड में तीर्थ पुरोहितों के हक हकूकों के बारे में क्या है, जिससे सभी तीर्थ पुरोहित इस एक्ट को अच्छे से समझ सकें और वे अपने हक हकूकों को बरकरार रखने को लेकर आश्वस्त हो सकें। 

बैठक में यमुनोत्री मन्दिर समिति के अध्यक्ष और एसडीएम चतर सिंह चौहान, सचिव कृतेश्वर उनियाल, उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, प्रवक्ता भागेश्वर उनियाल कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर उनियाल, पंच पंडा समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश, वरिष्ट मेंबर्स विनोद, अनिल, मनमोहन, जयप्रकाश, सचितानन्द, नारयण, गजेन्द्र, राजस्वरूप उनियाल और देवस्थान बोर्ड के अधिकृत कर्मचारी अनुसूया प्रसाद समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने किया उत्तराखंड सरकार का पिंडदान, जानिए क्या है मांगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.