छात्रसंघ चुनावः रायपुर डिग्री कॉलेज में तानिया चुनी गईं अध्यक्ष Dehradun News

रायपुर डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर तानिया कौशिक ने विशाल पाल को 34 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर तीनों निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 07:52 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 07:52 AM (IST)
छात्रसंघ चुनावः रायपुर डिग्री कॉलेज में तानिया चुनी गईं अध्यक्ष Dehradun News
छात्रसंघ चुनावः रायपुर डिग्री कॉलेज में तानिया चुनी गईं अध्यक्ष Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। रायपुर डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर तानिया कौशिक ने विशाल पाल को 34 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर तीनों निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े। कॉलेज में केवल अध्यक्ष पद पर ही चुनाव हुआ, अन्य चार पदों पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में होने के कारण वह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। 

सहसचिव पद पर एक मात्र प्रत्याशी कुमारी शीतल का नामांकन पत्र निरस्त होने से सहसचिव पद का चुनाव रद कर दिया गया। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। कॉलेज में 994 मतदाताओं में से 561 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

दोपहर बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। जिसमें तानिया कौशिक को 291 मत मिले। जबकि विशाल पाल को 257 वोट। अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार विशाल जवाड़ी को मात्र आठ मत मिले। एक मात्र वोट नोटा और चार अवैध मत पाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश चंद नौटियाल ने विजेताओं को शपथ दिलाई। 

अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होने के बाद जीत का जश्न मनाते वहां हुड़दंग मचा रहे युवाओं को पुलिस ने शांत करवाया और कॉलेज परिसर खाली करवाया। इससे पूर्व मतगणना में कॉलेज के शिक्षक डॉ.जीसी डंगवाल, डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल, डॉ.श्रुति चौकियाल व राजीव रजवार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव में अभाविप व निर्दलीयों का दबदबा

विजयी प्रत्याशी

अध्यक्ष : तानिया कौशिक 

उपाध्यक्ष : अंकित कौंन्तुरा

सचिव : एकता नेगी

सहसचिव : रद 

कोषाध्यक्ष : कुमारी रजनी

विवि प्रतिनिधि : श्वेता कंडारी

यह भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव का महासंग्राम: तो आमसभा नहीं शक्ति प्रदर्शन ही जीत का 'मूल मंत्र'

chat bot
आपका साथी