सुभारती ने सरकार पर लगाया गलत तथ्य पेश करने का आरोप

सुभारती ट्रस्ट ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा गया है कि 13 कॉलेजों के संचालन के संबंध में भी सरकार ने कोर्ट को गलत जानकारी दी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 09:18 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 09:21 AM (IST)
सुभारती ने सरकार पर लगाया गलत तथ्य पेश करने का आरोप
सुभारती ने सरकार पर लगाया गलत तथ्य पेश करने का आरोप

देहरादून, जेएनएन। सुभारती ट्रस्ट ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाया है। साथ ही ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि छात्रों के आरोपों और 13 कॉलेजों के संचालन के संबंध में भी सरकार ने कोर्ट को गलत जानकारी दी।

शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू सुभारती के संस्थापक, मुख्य ट्रस्टी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कृष्ण ने कई बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को उप महाधिवक्ता की ओर से कहा गया कि सरकार सुभारती मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण करना चाहती है। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या उप महाधिवक्ता के पास इस संबध में सरकार के किसी अधिकारी के लिखित आदेश हैं।

जबकि छात्रों को पहले ही बता दिया गया था कि सुभारती मेडिकल कॉलेज रास बिहारी बोस सुभारती विवि से संबद्ध है और विवि की डिग्रियां पूरी तरह मान्य हैं। साथ ही उन्होंने भूमि संबंधी आरोपों को भी निराधार बताया है। विवि और कॉलेज के पास 13.5 एकड़ जमीन उपलब्ध है। पत्रकार वार्ता में रास बिहारी बोस सुभारती विवि के कुलाधिपति डॉ. यशवर्धन, डॉ. राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सुभारती मेडिकल कॉलेज सील

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट को गुमराह कर एमबीबीएस के दाखिले करना पड़ा भारी, जानिए पूरी कहानी

chat bot
आपका साथी