श्रीगोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे

जागरण संवाददाता, देहरादून: दीपावली के दूसरे दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर गोवर्धन पूजा हुई। इस मौके

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 09:19 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 09:19 PM (IST)
श्रीगोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे

जागरण संवाददाता, देहरादून: दीपावली के दूसरे दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर गोवर्धन पूजा हुई। इस मौके पर धन-धान्य और प्रकृति पूजा का संकल्प लोगों ने किया। श्याम सुंदर मंदिर में सनातन धर्म सभा ने कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया।

शुक्रवार को गोवर्धन पूजा पर्व पर श्याम सुंदर मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद छप्पन भोग भंडारे का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में गोवर्धन पूजा की गई। मंदिर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि परंपरा के अनुसार इंद्र लोगों से अपनी पूजा कराते थे। इससे प्रजा को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति की पूजा करने को कहा। इससे क्रोधित होकर इंद्र ने ब्रज में प्रलयंकारी वर्षा की। प्रजा को बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने सात दिन तक अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा। इससे इंद्र का घमंड टूट गया। तभी से गोवर्धन पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें 'मैं तो गोवर्धन को जाऊंगी, नहीं माने मन मेरा', 'श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे', 'श्री गोवर्धन महाराज तेरी जय हो', 'श्याम हमारे दिल से पूछो कितना तुमको याद किया', 'लूट के ले गया दिल-जिगर सांवरा जादूगर' जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस मौके पर अवतार मुनियाल, ओमप्रकाश सूरी, मनमोहन शर्मा, विजय कुरल आदि मौजूद थे।

उधर, ऑफीसर्स एनक्लेव रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने राजपुर रोड स्थित ऑफिसर्स एनक्लेव में अन्नकूट और दीवावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए। इस मौके पर पूजा अर्चना के बाद प्रीतिभोज भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष जेएस मलिक, सचिव विशंभरनाथ बजाज, संयोजक प्रदीप जैन समेत तमाम निवासी मौजूद थे। वहीं, सार्वभौम सनातन धर्म महासभा ने भी गोवर्धन पूजा व दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशंभरनाथ बजाज ने कहा कि दीपावली खुद को जलाकार दूसरों को रोशन करने का संदेश देता है। नेताजी संघर्ष समिति ने भी शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, प्रदीप कुकरेती, प्रभात डंडरियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी