रायपुर में संदीप, डोईवाला में नरेंद्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष Dehradun News

राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की देहरादून इकाई के चुनाव शनिवार देर रात संपन्न हो गए हैं। रायपुर में संदीप और डोईवाला में नरेंद्र प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 05:25 PM (IST)
रायपुर में संदीप, डोईवाला में नरेंद्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष Dehradun News
रायपुर में संदीप, डोईवाला में नरेंद्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की देहरादून इकाई के चुनाव शनिवार देर रात संपन्न हो गए हैं। इकाई के तहत रायपुर, डोईवाला, सहसपुर, विकास नगर, कालसी और चकराता सभी ब्लॉकों के चुनाव एक साथ ही पूरे हुए। सभी केंद्रों पर चुनाव शांति पूर्वक रहे। 

प्राथमिक शिक्षक संघ की चुनावी प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हुई। पौने 10 से साढ़े 10 बजे के बीच नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची दोपहर 12 बजे फाइनल हुई। सवा 12 से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। सवा चार बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसके परिणाम देर रात घोषित हुए। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए भी जल्द कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 

नव निर्वाचित कार्यकारिणी 

ब्लॉक,    अध्यक्ष,       मंत्री,          कोषाध्यक्ष

चकराता,  मृदुल सिंह, संजय राठौर, हरि सिंह 

कालसी, राकेश राणा, रूपक पुरी, रणवीर चौहान 

विकास नगर, प्रवीण वर्मा, कमल सुयाल, मधु पटवाल 

सहसपुर, राजेश थापा, नीलम बिष्ट, रवींद्र पांडेय 

रायपुर, संदीप सोलंकी, विनोद असवाल, राजेश्वरी थपलियाल 

डोईवाला, नरेंद्र सागर, मोहन हटवाल, सचिन त्यागी 

इन जगहों पर हुए चुनाव 

डोईवाला ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भानियावाला,  रायपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजीव नगर, सहसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेलाकुई, विकास नगर के उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय विकासनगर, कालसी के उप शिक्षा अधिकारी कालसी, चकराता के राजकीय प्राथमिक विद्यालय झाझरा। 

यह भी पढ़ें: पदोन्नति में आरक्षण को लेकर 23 फरवरी को जिलों में प्रदर्शन

यादव समाज के अध्यक्ष बने आरडी और महासचिव मनोज 

यादव समाज विकास समिति उत्तराखंड की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से आरडी यादव को अध्यक्ष और अधिवक्ता मनोज यादव को महासचिव चुना। कार्यकारिणी का गठन दो वर्ष के लिए किया गया। 

यह भी पढ़ें: कर्मचारी नेताओं ने उत्तर प्रदेश के कर्मचारी नेताओं से साधा संपर्क

रविवार को आम सभा का आयोजन आइएएस अधिकारी चंद्रेश यादव के सहस्रधारा रोड स्थित आवास पर किया गया। कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष डॉ. एचपी यादव, चंद्रेश यादव और बीकेएस यादव को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अनुराग यादव, कोषाध्यक्ष संदीप यादव और प्रचार मंत्री पद पर संजय यादव का चुनाव किया गया। इस अवसर पर चंद्रेश यादव ने कहा कि समिति को समाज के उत्थान की दिशा में इसी तरह निरंतर काम करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने समाज को नई दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी वीकेएस यादव आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: यूकेडी ने फूंका एससी एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष का पुतला

chat bot
आपका साथी