विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूकेडी ने फूंका एससी एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष का पुतला

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 16 Feb 2020 11:17 AM (IST)

उत्तराखंड क्रांति दल ने केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट को लेकर दिए गए बयान के विरोध में द्रोण तिराहे पर एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष करमराम का पुतला फूंका।

यूकेडी ने फूंका एससी एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष का पुतला
यूकेडी ने फूंका एससी एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष का पुतला

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड क्रांति दल ने केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट को लेकर दिए गए बयान के विरोध में द्रोण तिराहे पर एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष करमराम का पुतला फूंका। दल के युवा प्रकोष्ठ ने कहा कि उक्रांद पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करता है। हमारी मांग है कि सरकार आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के लिए विधानसभा में विधेयक लाए। 

बीते शुक्रवार को बिना आरक्षण पदोन्नति प्रक्रिया बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों के सचिवालय कूच में उक्रांद के कुछ नेता भी शामिल हुए थे। रैली मेें उक्रांद नेताओं ने कहा था कि वह केवल पदोन्नति में ही नहीं, बल्कि पूरी आरक्षण व्यवस्था को ही खत्म करने के पक्षधर हैं। आरक्षण का आधार आर्थिक और सामाजिक स्तर होना चाहिए।

इसके बाद उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज  एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष करम राम ने इसे लेकर उक्रांद और उसके केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट को आड़े हाथों लिया था। करमराम के बयान से भड़के उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि दल पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करता है। फेडरेशन अध्यक्ष द्वारा दिया गया बयान गैरजरूरी व अमर्यादित है।

यह भी पढ़ें: युवाओं, बेरोजगारों को आंदोलन से जोड़ने की सोशल मीडिया पर मुहिम

जिस दल ने राज्य गठन के लिए लड़ाई लड़ी, उसके बारे में कर्मचारी नेता को ओछी बात नहीं करनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में कमलकांत, मेहर सिंह, हरीश रावत, अंकुर वर्मा, विभा रावत, आशीष नौटियाल, जगदीश, सीमा रावत, गुलबहार राव, राजेश्वरी रावत आदि शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में ग्राम पंचायतों में 26 फरवरी को चुने जाएंगे उपप्रधान