रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन का औचक निरीक्षण, बोले; रेल नेटवर्क से जल्‍द जुड़ेंगे चारों धाम

रेल मंत्री पीयूष गोयल रविवार देर शाम को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश का निरीक्षण करने पहुंचे। सोमवार को जम्‍मूतवी और प्रयागराज रेल सेवाओं का संचालन शुरू हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 11:04 PM (IST)
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन का औचक निरीक्षण, बोले; रेल नेटवर्क से जल्‍द जुड़ेंगे चारों धाम
रेल मंत्री पीयूष गोयल रविवार देर शाम को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश का निरीक्षण करने पहुंचे।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड के चारों धाम रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत  अंतिम रेलवे स्टेशन से चारों धामों को रोपवे से जोडऩे की भी योजना है। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल इन उत्तराखंड की दो दिवसीय निजी यात्रा पर हैं। रविवार की शाम वह अचानक ऋषिकेश पहुंचे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले स्टेशन योग नगरी का निरीक्षण किया। रेल मंत्री के अचानक पहुंचने से अफसरों में हड़कंप मच गया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं भी वहां पहुंची।

 गोयल ने रेलवे तथा रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ नव निर्मित योगनगरी स्टेशन का निरीक्षण किया। रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुड़ी ने उन्हें परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन को उन्होंने विश्वस्तरीय बताया। कहा कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं।

 इन चारों धाम के रेल नेटवर्क से जुडऩे पर न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सफर सुरक्षित भी होगा। इसके अलावा उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद मंडल के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) एनएन ङ्क्षसह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) पीएन पांडेय और स्टेशन प्रबंधक जीएस परिहार भी उपस्थित थेे।

यह भी पढें- केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल निजी दौरे पर पहुंचे उत्‍तराखंड

आज जम्मूतवी एक्सप्रेस से आमद शुरू 

योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर आज रेल सेवा की शुरुआत जम्मूतवी एक्सप्रेस से होगी। जम्मू से योगनगरी ऋषिकेश के बीच संचालित होने वाली जम्मूतवी का यहां पहुंचने का समय सुबह 10:25 बजे निर्धारित है। जबकि, दोपहर बाद 3:40 बजे जम्मूतवी यहां से रवाना होगी। इसके अलावा प्रयागराज भी आज 1:40 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी, जो 45 मिनट यहां रुकने के बाद 2:25 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। 12 जनवरी से उदयपुर सिटी व 14 जनवरी से हावड़ा एक्सप्रेस भी यहां संचालित हो रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: वेतन कटौती के आदेश के खिलाफ ऊर्जा कर्मी लामबंद, 11 को करेंगे विरोध प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी