न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश। भारत-चीन सीमा पर भूस्खलन की सूचना, जारी किया अलर्ट।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 08:54 AM (IST) Updated:Tue, 12 Dec 2017 08:54 AM (IST)
न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश

जेएनएन, देहरादून। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ। उत्तराखंड में गत रात से शुरू हुआ बारिश का दौर जारी है। वहीं, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित ऊंची चोटियों में हिमपात हो रहा है। लगातार बारिश से सर्दी भी बढ़ गई।   

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2.भारत-चीन सीमा पर भूस्खलन की सूचना, जारी किया अलर्ट 

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर भूस्खलन की सूचना ने शासन में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया। उत्तरकाशी और टिहरी के डीएम को खास निर्देश दिए गए हैं। हेली कंपनियों से भी संपर्क साधा गया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3.केदारनाथ में साधना को बनेंगी गुफाएं, मंदिर के पीछे बनेगी ब्रह्मवाटिका

बृजेश भट्ट, रुद्रप्रयाग। केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप शक्ल लेने लगे हैं। इस कड़ी में केदारनाथ की आसपास की पहाड़ियों में साधु-संतों की साधना के लिए सात गुफाएं बनाई जानी हैं। सर्वेक्षण के आदेश दे दिए गए हैं। गुफाएं अगले यात्रा सीजन से पहले तैयार हो जाएंगी। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4.अमेरिकी चिकित्सक कर रहे हैं आवारा कुत्तों की नसबंदी

गौरव ममगाईं, देहरादून। दून को आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम तो चला रहा है, लेकिन इसके लिए एक अदद वेटरनरी एक्सपर्ट (पशु चिकित्सक) नहीं तलाश पा रहा है। इसके लिए बाकायदा एक अमेरिकी संस्था के पशु चिकित्सकों की मदद ली जा रही है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5.बहन के देवर ने की आशीष की हत्‍या, पुलिस ने किया गिरफ्ता

जेएनएन, रुड़की। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में आज आशीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आशीष की हत्या उसकी बहन के देवर ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किए हथियार को भी बरामद किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी