न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। कालाधन और नोटबंदी के खिलाफ सारे कव्वे हुए एकजुटः त्रिवेंद्र रावत। नोटबंदीः कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, भाजपा ने निकाली रैली।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 08 Nov 2017 02:53 PM (IST) Updated:Wed, 08 Nov 2017 02:53 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

कालाधन और नोटबंदी के खिलाफ सारे कव्वे हुए एकजुटः त्रिवेंद्र रावत 

जेएनएन, देहरादून। नोटबंदी और कालाधन को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विरोधी दलों पर जमकर प्रहार किया। कहा कि नोटबंदी और कालाधन के खिलाफ सभी कव्वे एक होकर कांव-कांव कर रहे हैं। हकीकत यह है कि इससे पूरे देश की आर्थिकी सुधाने में मदद मिली। भाजपा महानगर की ओर से भ्रष्टाचार व कालाधन विरोधी गोष्ठी में सीएम विपक्षी दलों पर आक्रमक नजर आए। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2.नोटबंदीः कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, भाजपा ने निकाली रैली 

जेएनएन, देहरादून। नोटबंदी की सालगिरह पर कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर जीएसटी का भी विरोध किया गया। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, नोटबंदी के समर्थन में भाजपाई भी सड़कों पर उतरे।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3.एसजीआरआर और कोटद्वार पीजी कॉलेज क्रिकेट के अंतिम चार में

जेएनएन, देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में एसजीआरआर पीजी कॉलेज और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कोटद्वार ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4.दिल्ली से उत्तराखंड को 'संजीवनी', निवेश को आतुर कंपनियां

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से हाल में दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड फूड इंडिया-2017' से उत्तराखंड को 'संजीवनी' मिली है। देश-विदेश के साथ ही घरेलू 71 कंपनियों ने राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। इनमें दुबई और पोलैंड की कंपनियां भी शामिल हैं। इस सबके चलते उद्यान महकमा गदगद है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5.हरियाणा के प्रॉपर्टी डीलर की हरिद्वार में गोली लगने से मौत

जेएनएन, हरिद्वार। हरियाणा के एक प्रॉपर्टी डीलर की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। वह अपने तीन साथियों के साथ हरिद्वार आया था। गोली उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही लगी है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी