देहरादून के शिवालयों में आज दिखाया जाएगा काशी विश्‍वनाथ का प्रसारण, यहां सजीव दर्शन कर सकेंगे लोग

आज यानी सोमवार को होने वाले काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण व समग्र विकास के कार्यों के लोकार्पण का दून में भी विभिन्न मंदिरों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए भाजपा महानगर ने सभी मंडलों को तमाम शिवालयों में स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Dec 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 12 Dec 2021 10:24 PM (IST)
देहरादून के शिवालयों में आज दिखाया जाएगा काशी विश्‍वनाथ का प्रसारण, यहां सजीव दर्शन कर सकेंगे लोग
भाजपा महानगर ने सभी मंडलों को तमाम शिवालयों में स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: आज यानी सोमवार को होने वाले काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण व समग्र विकास के कार्यों के लोकार्पण का दून में भी विभिन्न मंदिरों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए भाजपा महानगर ने सभी मंडलों को तमाम शिवालयों में स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी सजीव प्रसारण देखेंगे।

भाजपा महानगर महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शहीद दुर्गा मल्ल नगर मंडल नागेश्वर मंदिर डाकरा, श्री देव सुमन नगर मंडल शिव मंदिर राजपुर रोड, मसूरी मंडल शिव मंदिर लंढौर, केदार नगर मंडल में पंचेश्वर मंदिर टी-एस्टेट बंजारावाला, धर्मपुर नगर मंडल में दुर्गा मंदिर ओम सिटी निकट पथरी बाग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मंडल पिपलेश्वर महादेव मंदिर भारूवाला, दीनदयाल नगर मंडल शिव मंदिर ब्रह्मपुरी, प्रेमनगर-कांवली नगर मंडल में प्रेमनगर सनातन धर्म मंदिर, जीएमएस नगर मंडल श्री राम मंदिर दीप लोक कालोनी, करनपुर मंडल पृथ्वीनाथ मंदिर सहारनपुर चौक, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक, तपोवन नगर मंडल शिव मंदिर तपोवन एनक्लेव तरला आमवाला, रायपुर मंडल दून हिल्स कालोनी रिंग रोड शिव मंदिर में दिन के 11:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण स्क्रीन पर देखेंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन व जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश में योग चैंपियनशिप का शुभारंभ, महापौर बोलीं- कोरोना की चुनौतियों से निपटने में योग बना वरदान

काशी रवाना हुई महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रयी गिरि

मंगलौर: श्री काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर के लोकार्पण उत्सव में मंगलौर के मोहल्ला मानक चौक स्थित सिद्धेश्वर धाम महादेव मंदिर की महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रयी गिरि महराज भी शामिल होंगी। वह रविवार को काशी के लिए रवाना हो गई हैं।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर का लोकार्पण करेंगे। मैत्रयी गिरि महाराज के साथ ही राजस्थान कोटा की महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती महाराज और डा. निर्मला गिरि महाराज भी काशी पहुंचकर गंगा आरती में भाग लेने के साथ ही संतों के साथ धर्म चर्चा करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रयी गिरि और डा. निर्मला गिरि ने बताया कि अयोध्या धाम के शिलान्यास के आमंत्रण पर भी उन्होंने अयोध्या पहुंचकर संतों से धर्मचर्चा की थी। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म अनुयायियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें-देश सेवा की राह पर अग्रसर हआ दून का लाल, ओटीए से पासआउट हो बना सेना का अंग; सैन्य विरासत को बढ़ाया आगे

chat bot
आपका साथी