जौनसार बावर में केंद्रीय विद्यालय की जगी आस

वर्षों से जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर में चली आ रही केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग अब पूरी होने की उम्मीद है।

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 05:19 PM (IST)
जौनसार बावर में केंद्रीय विद्यालय की जगी आस
जौनसार बावर में केंद्रीय विद्यालय की जगी आस
संवाद सूत्र, साहिया: वर्षों से जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर में चली आ रही केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग अब पूरी होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के निर्देश पर केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून ने तहसील प्रशासन को भूमि चयन के लिए पत्र भेजा है। जौनसार बावर में कई साल से लोग केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग करते आ रहे हैं। इस ओर जौनसार बाबर के साहिया में केंद्रीय विद्यालय के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कई बार ज्ञापन भेजे गए। क्षेत्रीय लोगों की मांग को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। अब संगठन की ओर से तहसील प्रशासन को भूमि चयन प्रक्रिया को लेकर पत्र आया है। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने भूमि चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल जौनसार बावर शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीण पलायन कर अपने बच्चों को शहर के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हो रहे हैं। जनजाति क्षेत्र में कई बार लोगों ने केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर बैठक की, राज्य व केंद्र सरकार को पत्र भेजे। जिसमें जौनसार बावर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल होने की बात कही थी। जिस पर अब पत्र जारी होने के बाद लोगों में केंद्रीय विद्यालय को लेकर उम्मीद जगी है। वही, साहिया पटवारी जयलाल शर्मा का कहना है कि जल्द ही साहिया में ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय के लिए साहिया क्षेत्र में भूमि का चयन किया जाएगा। उधर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनक ¨सह चौहान, प्रधान मोहन शर्मा, सतपाल राय, बीडीसी अर्जुन ¨सह,अनिल शर्मा आदि का कहना है कि क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की आवश्यकता है। हम जल्द ही राजस्व टीम के साथ भूमि चयन को लेकर वार्ता करेंगे।
chat bot
आपका साथी