उद्योगपति अशोक विंडलास बने सीआइआइ राज्य परिषद के अध्यक्ष

उद्योगपति अशोक कुमार विंडलास भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) उत्तराखंड राज्य परिषद के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 09:06 AM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 09:06 AM (IST)
उद्योगपति अशोक विंडलास बने सीआइआइ राज्य परिषद के अध्यक्ष
उद्योगपति अशोक विंडलास बने सीआइआइ राज्य परिषद के अध्यक्ष

देहरादून, जेएनएन। उद्योगपति अशोक कुमार विंडलास भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) उत्तराखंड राज्य परिषद के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। साथ ही उद्योगपति विपुल डावर को उपाध्यक्ष चुना गया है। 

शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में सीआइआइ की वार्षिक बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन किया गया। अशोक कुमार विंडलास प्रसिद्ध उद्योगपति हैं। फार्मा, स्टील शिल्प, वस्त्र जैसे विविध क्षेत्रों में विंडलास समूह काम करता है। 400 करोड़ की लागत से विंडलास बायोटेक कंपनी देहरादून में यूएसएफडीए से अनुमोदित सुविधाएं दे रहा है। सीआइआइ राज्य परिषद के उपाध्यक्ष चुने गए विपुल डावर, इंडो-जर्मन ब्रेक्स के प्रबंध निदेशक हैं। विपुल डॉवर को उद्यमशीलता विरासत में मिली।   

सीएसआर से कौशल विकास निजी क्षेत्र का निवेश: आनंद वर्धन

सीआइआइ की वार्षिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा आनंद वर्धन ने कहा कि उद्योग के विकास के लिए कौशल निर्माण महत्वपूर्ण है। पुराने ट्रेड गायब हो रहे हैं। तकनीकी बदलाव के साथ नए अवसर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य के कार्यबल को उद्योग की आवश्यकताओं की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए नए कौशल की आवश्यकता है।निजी क्षेत्रों को अपने कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के हिस्से के रूप में कौशल प्रशिक्षण में निवेश कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

सीआइआइ के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गोयल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि तकनीकी प्रगति बहुत तेज गति से हो रही है। उद्योग के लिए प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए यह प्रगति आवश्यक भी है। इन परिवर्तनों को अपनाने के लिए हमारे कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार रहना होगा।

(फोटो: उद्योगपति विपुल डावर)

यह भी पढ़ें: उपाध्यक्ष पद पर दिनभर ऊहापोह, घोषित नहीं हुआ परिणाम Dehradun News

सीआइआइ उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष समीर गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में शिक्षा का ढांचा एक ऐसी दिशा में चल रहा है, जहां यह धीरे-धीरे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रहा है। वर्तमान में स्कूलों व कॉलेजों में कई गैरपारंपरिक विषयों को पढ़ाया जा रहा है, जो सकारात्मक कदम है। इस दौरान पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसमें सहयोगात्मक तरीके से भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में सीआइआइ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, यूपीईएस के चांसलर एसजे चोपड़ा, उद्योग निदेशक एससी नौटियाल, उद्योगपति राकेश ओबराय, राकेश अग्रवाल, राजीव बेरी, मनु कोचर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट में जाएगा अपर निजी सचिव पद का मामला, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी