Move to Jagran APP

उपाध्यक्ष पद पर दिनभर ऊहापोह, घोषित नहीं हुआ परिणाम Dehradun News

बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम विधिवत घोषित कर दिए गए। हालांकि उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के परिणाम को लेकर अभी भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 03:15 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 03:15 PM (IST)
उपाध्यक्ष पद पर दिनभर ऊहापोह, घोषित नहीं हुआ परिणाम Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। हंगामे और विवाद के बीच शुक्रवार को बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम विधिवत घोषित कर दिए गए। हालांकि, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के परिणाम को लेकर अभी भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। देर रात तक दोनों का परिणाम घोषित नहीं किया गया था। आज यानी शनिवार को इस पर निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, हंगामे के बीच ही एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ भी दिला दी गई। 

loksabha election banner

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल ने इस बार जीत की हैट्रिक पूरी की। वह सातवीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें सर्वाधिक 1076 मत मिले। राजीव शर्मा 628 वोट के साथ दूसरे और रंजन सोलंकी 341 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एक वोट अमान्य रहा। 

वहीं, सचिव पद पर जीत दर्ज करने वाले अनिल कुमार शर्मा को 791 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रकाश टी पाल को 522, जबकि अनिल पंडित को 393 मत मिले। संगठन सचिव पद पर अमित डंगवाल को 595, अमित वर्मा को 497 और अनिल सिंह बिष्ट को 366 मत मिले। 

ऑडिटर पद पर अल्पना जदली को सर्वाधिक 703, प्रतिभा जयसवाल को 556, वर्तिका त्रिपाठी को 224 वोट मिले। जबकि 459 मत अमान्य रहे। इसी तरह लाइब्रेरियन पद पर ललित भंडारी को 680, आरएस भारती को 530, सुभाष परमार को 463 वोट मिले। 464 मत अमान्य रहे। 

कार्यकारिणी सदस्य के लिए अरुण खन्ना को 1159, संदीप कुमार को 487, संजय कुमार को 445, अनिल कुमार को 615, अनुज सोनकर को 599, दीपक कुमार को 522, अनुज शर्मा को 880, मंगल सिंह रावत को 522, मधु ठाकुर को 458, पंकज भंडारी को 820, सुमनलता सरीन को 677 और रामसूरत ठाकुर को 377 वोट मिले। 

नई कार्यकारिणी को सौंपी दोनों पदों का परिणाम घोषित करने की जिम्मेदारी 

मुख्य चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग ने बताया कि उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य (महिला) का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। बैलेट पेपर का बॉक्स सील कर दिया गया है। दोनों पदों का परिणाम घोषित करने की जिम्मेदारी नई कार्यकारिणी को सौंपी गई है। इसके लिए कार्यकारिणी हाउस और बैठक या दोबारा मतगणना का सहारा ले सकती है। इस संबंध में शाम को नई कार्यकारिणी ने बैठक भी की, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नई कार्यकारिणी ने बैठक कर एक पत्र सौंपा है, जिसमें दोनों पदों पर गंभीरता से विचार कर रास्ता चुनने के लिए कहा गया है। शनिवार को भी इस संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कोई निर्णय निकलने की संभावना है। 

हंगामे के बीच हुआ शपथ ग्रहण 

बार काउंसिल के अध्यक्ष और पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने नवनिर्वाचित बॉडी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का समय पहले 12 बजे रखा गया था, लेकिन हंगामा होने के कारण करीब डेढ़ बजे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीय की शपथ ली। इस दौरान बार एसोसिएशन का हॉल खचाखच भरा रहा। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट में जाएगा अपर निजी सचिव पद का मामला, पढ़िए पूरी खबर

इसलिए हुई विवाद की स्थिति 

चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक अहलूवालिया ने बताया कि शुक्रवार रात सभी पदों पर परिणाम घोषित कर दिए गए थे। उपाध्यक्ष और महिला कार्यकारिणी सदस्य पर कुछ लोगों ने एतराज जताया। इस के बाद दोनों पदों की मतगणना दोबारा हुई। इसके बावजूद भी एक पक्ष लगातार पुनर्मतगणना की बात कह रहा था, जोकि संभव नहीं है। चुनाव परिणाम नई कार्यकारिणी को सौंप दिए गए हैं। अब उन्हीं को निर्णय लेना है कि क्या करना है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Cabinet meet: सरकारी कार्मिकों और पेंशनरों को अटल आयुष्मान की सौगात, जानिए अन्य फैसले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.