भारतीय सेना के शौर्य और मान का प्रतीक है विजय दिवस

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश और प्रदेशवासियों को विजय दिवस की बधार्इ दी है। उन्होंने कहा कि जवान हर परिस्थिति में देश की रक्षा को तैयार रहते हैं। उनकी इस बहादुरी को सलाम।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 08:59 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 09:05 PM (IST)
भारतीय सेना के शौर्य और मान का प्रतीक है विजय दिवस
भारतीय सेना के शौर्य और मान का प्रतीक है विजय दिवस

 देहरादून, [जेएनएन]: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजय दिवस की पूर्ण संध्या पर प्रदेश और देशवासियों को बधार्इ दी है। उन्होंने कहा कि विजय दिवस सेना के शौर्य और मान को स्थापित करता है। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों, देश और प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस दिन भारतीय सेना के वीर जवानों ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। तब से यह दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते हैं, जिस पर हम गर्व करते हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।

यह भी पढ़ें: अब अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे रखें सीएम के सामने 

यह भी पढ़ें: गैरसैंण में सबसे अधिक चला शीतकालीन सत्र

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को राजधानी बनाने की भाजपा-कांग्रेस में नहीं इच्छाशक्ति

chat bot
आपका साथी