Special train: उत्‍तराखंड के लिए हैदराबाद से ट्रेन रवाना, गोवा से यात्रियों को लेकर रविवार को चलेगी ट्रेन

उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से लगातार लोगों को वापस लाया जा रहा है। हैदराबाद से भी देर रात यात्रियों को लेकर ट्रेन रवाना हो गई है। गोवा से रविवार को यात्रियों को लेकर ट्रेन चलेगी।

By Edited By: Publish:Sat, 16 May 2020 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 May 2020 10:35 PM (IST)
Special train: उत्‍तराखंड के लिए हैदराबाद से ट्रेन रवाना, गोवा से यात्रियों को लेकर रविवार को चलेगी ट्रेन
Special train: उत्‍तराखंड के लिए हैदराबाद से ट्रेन रवाना, गोवा से यात्रियों को लेकर रविवार को चलेगी ट्रेन

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से लगातार लोगों को वापस लाया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार देर शाम चंडीगढ़ व भटिंडा से यात्रियों को बसों से लाया गया। वहीं हैदराबाद से भी देर रात यात्रियों को लेकर ट्रेन रवाना हो गई है। गोवा से रविवार को यात्रियों को लेकर ट्रेन चलेगी। 

केंद्र से हरिद्वार में फंसे पश्चिम बंगाल के तकरीबन 1400 यात्रियों को वापस भिजवाने के लिए ट्रेन चलाने को सहमति दे दी है। अभी तक देश के विभिन्न स्थानों पर फंसे 2,17,339 लोगों ने उत्तराखंड वापसी के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 84,428 लोग उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड से भी दूसरे राज्यों में जाने के लिए 35,538 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 18,645 अपने राज्यों को चले भी गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद प्रदेश सरकार लगातार दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोगों को बस व रेलमार्ग से वापस ला रही है। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। 

इसी कड़ी में हैदराबाद व गोवा से ट्रेन हरिद्वार तक आएंगी। वहीं सोमवार को भी एक ट्रेन अहमदाबाद से काठगोदाम के लिए चलेगी। इसके अलावा गुजरात, तेलंगाना, पुणे, सूरत, दिल्ली, त्रिवेंद्रम व चेन्नई आदि से लोगों को ट्रेन के माध्यम से लाने की प्रक्रिया गतिमान है। शासन द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश से 56,258 लोगों को लाने व उत्तर प्रदेश के 13,684 लोगों को ट्रेन से भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश से 17 से 20 मई के बीच आने के लिए सात हजार लोगों को पास जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में आने वाले सभी प्रवासियों को अपने वाहन से आने के लिए ई-पास जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दूसरे राज्‍यों से हरिद्वार पहुंचे प्रवासियों के बारे में प्रशासन को नहीं जानकारी

 प्रदेश के भीतर 72658 लोगों ने की आवाजाही 

प्रदेश के भीतर अभी तक72658 यात्री अपने दूसरे जनपदों से अपने गृह जनपदों में आए हैं। इनमें सबसे अधिक 8752 चमोली, 7089 रुद्रप्रयाग और 4036 टिहरी में आए हैं। वहीं, देहरादून से 8742, पौड़ी से 7134 और हरिद्वार से 7116 अपने गृह जनपदों को गए हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: अहमदाबाद से प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक स्पेशल

chat bot
आपका साथी