केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की चारधाम मार्ग परियोजना की समीक्षा

देहरादून में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चारधाम ऑल वेदर रोड की प्रगति और राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा करेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 08 Jan 2018 08:41 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jan 2018 08:59 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की चारधाम मार्ग परियोजना की समीक्षा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की चारधाम मार्ग परियोजना की समीक्षा

 देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार देहरादून में चारधाम ऑल वेदर रोड की प्रगति और राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के संबंध में भी बैठक लेंगे।

केंद्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को देहरादून पहुंचेे। उन्होंने एक होटल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केंद्र की महत्वाकांक्षी परियोजना चारधाम ऑल वेदर रोड की प्रगति की जानकारी ली। गौरतलब है कि केंद्र ने इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2019 रखा है। प्रदेश में इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा वे नमामि गंगा परियोजना के तहत अभी तक हुए कार्यों और इनमें आ रही दिक्कतों को लेकर भी विभागीय समीक्षा करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारी भी देहरादून आ रहे हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव एक मार्च से

देहरादून: प्रदेश सरकार एक मार्च से लेकर सात मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध बीटल्स ग्रुप के ऋषिकेश स्थित महर्षि योगी के चौरासी कुटीर आश्रम आने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम भी किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व वन मंत्री हरक सिंह सिंह रावत सोमवार को विस्तृत जानकारी देंगे। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने विरासत में दिया प्रदूषण, बनानी होगी कार्ययोजना

यह भी पढ़ें: दून की नहीं रही शुद्ध आबोहवा, सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर पर भी स्वच्छता का संदेश

chat bot
आपका साथी