हर‍िद्वार के झबरेड़ा में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, अफरातफरी; पुलिस दे रही दबिश

बिंडुखड़क गांव में घुड़चढ़ी के दौरान बज रहे डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में तमंचों से कई राउंड फायरिंग हुई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी तरह से दूल्हे को वहां से निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:22 PM (IST)
हर‍िद्वार के झबरेड़ा में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, अफरातफरी; पुलिस दे रही दबिश
पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।

संवाद सूत्र, झबरेड़ा: बिंडुखड़क गांव में घुड़चढ़ी के दौरान बज रहे डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में तमंचों से कई राउंड फायरिंग हुई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी तरह से दूल्हे को वहां से निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बिंडुखड़क गांव में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण के बेटे की बरात जानी थी। सुबह बरात रवाना होने से पहले युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। इसमें डीजे पर गाना बजाकर डांस किया जा रहा था। इसी दौरान डीजे पर डांस को लेकर गांव के ही दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इन पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। विवाद इतना बढ़ा कि इनके बीच मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तमंचे से फायरिंग कर दी। मौके पर कई राउंड गोली चली।

गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। गोली चलने से भगदड़ मच गई। सूचना पर झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित वहां से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के राजकुमार की तहरीर पर दीपक, गौरव, महकार व रितिक पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, महकार की तहरीर पर पुलिस ने विशाल, विक्रांत, रक्षित, आयुष और तनिक पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dehradun Crime News: किटी के नाम पर लिए रकम नहीं लौटाए, अदालत के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

दुष्कर्म के आरोपित की नहीं हुई गिरफ्तारी

रुड़की : दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकत्र्ता पीडि़त युवती के साथ शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच कर रही है। शीघ्र ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती के भगवानपुर क्षेत्र के चौल्ली शहाबुद्दीनपुर निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग थे। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने सिविल लाइंस कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

यह भी पढ़ें- यू-ट्यूबर रेबल सदानंद पती पर महिला को जबरने कार में बिठाने और अश्लील हरकत के गंभीर आरोप, मुकदमा

chat bot
आपका साथी