केंद्रीय अंतरिम बजट में किसानों के साथ मजाक: सूर्यकांत धस्माना

मोदी सरकार के अंतरिम बजट को जुमला करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अंतरिम बजट को हास्यास्पद करार दिया।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 10:47 AM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 10:47 AM (IST)
केंद्रीय अंतरिम बजट में किसानों के साथ मजाक: सूर्यकांत धस्माना
केंद्रीय अंतरिम बजट में किसानों के साथ मजाक: सूर्यकांत धस्माना

देहरादून, जेएनएन। मोदी सरकार के अंतरिम बजट को जुमला करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अंतरिम बजट को हास्यास्पद करार दिया। कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के बजाय प्रतिवर्ष मात्र छह हजार रुपये देने का एलान हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के मामले में मोदी सरकार फिसड्डी साबित हुई है। ताजा आंकड़ों से यह साबित हो गया है कि नोटबंदी व जीएसटी ने देश में बेरोजगारी को इतना बढ़ाया कि पिछले 45 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का बजट महज जुमला है और जनता जो पिछले पांच साल से परेशान है, अब जुमलों में नहीं फंसने वाली। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी ने कहा कि बजट में आगामी लोकसभा चुनाव का खौफ साफ दिखाई दे रहा है। जनता परिर्वतन का मन बना चुकी है और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है।

यह भी पढ़ें: भाजपा महिला मोर्चा का विस्तार, माया पंत को बनाया अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: केंद्रीय अंतरिम बजट को कांग्रेस ने बताया दिशाहीन और विकासविरोधी

यह भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ धार्मिक स्थलों पर धरना देगा उक्रांद

chat bot
आपका साथी